Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकार की नई तैयारी, मोबाईल और स्काइप से होगा आपका ID चेक

सरकार की नई तैयारी, मोबाईल और स्काइप से होगा आपका ID चेक
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह जन उपयो​गी सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए स्काइप का इस्तेमाल कर सकती है। स्काइप के माध्यम से आधार कार्ड का डाटाबेस जांचते हुए किसी के भी पहचान को प्रमाणिक किया जा सकता है। अगर गुम हो जाए आधार कार्ड तो फिकर नहीं, ऐसे सुरक्षित रखें डेटा

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने समाचार एजेंसी से खास बात में कहा कि उन्होंने स्काइप के उपयोग की तमाम संभावनाओं के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। अब ये यूआईडी के अधिकारियों पर है कि वह क्या चाहते हैं।

प्रमाणिक ने उदाहरण देते हुए बताया कि स्काइप का इस्तेमाल लोगों की पहचान को प्रमाणित करने के लिए किया जा सकता है जहां आधार के डाटा की आवश्यकता होती है।

भारतीय विशिष्ट प्रमाणिकता प्राधिकरण यूआईडीएआई इसके अलावा मोबाइल बनाने वाली तमाम कंपनियों से भी बात कर रही है ताकि वे उनके आॅपरेटिंग सिस्टम में आईडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी की सुविधा दे सकें। इससे सरकारी तमाम योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल सके।

वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट एक पायलेट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, इसके तहत किसानों को एसएमएस के माध्यम से अपने खेतों में बीजारोपरण के सही समय की जानकारी दी जाती है। ताकि उन्हें अच्छी फसल मिल सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+