Single Mothers in Bollywood: बिना शादी के मां बनने वाली अभिनेत्रियों की संख्या में इजाफा
सिनेमा और टीवी जगत की अभिनेत्रियां अपने फैशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं लेकिन आजकल बिना शादी के मां बनने के कारण भी वे सुर्खियां बटोर रही हैं।

Single Mothers in Bollywood: बिना शादी के मदरहुड फिल्म और टीवी जगत में एक सामान्य बात होने लगी है। जहां इस लिस्ट में पहले एक्का-दुक्का नाम हुआ करते थे अब हर आये दिन ऐसे नामों की संख्या बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि इन अभिनेत्रियों ने पारंपरिक मानदंडों को तोड़ा है और एकल मां यानी सिंगल मदरहुड बनने पर खुलकर चर्चा की है। उनके अनुसार माता-पिता बनने की खुशियों का अनुभव करने के लिए किसी साथी की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने सिंगल मदरहुड को गले लगाया।
इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इस लिस्ट में नया नाम है। कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुकी इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने बिना शादी के अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे के कपड़े की तस्वीर और 'मामा' शब्द के साथ एक पेंडेंट पोस्ट करके खबर साझा की। हालांकि, उन्होंने अपने बच्चे के पिता की पहचान का खुलासा नहीं किया।
एकता कपूर
फिल्म और सीरियल निर्माता, एकता कपूर साल 2019 में सरोगेसी के जरिए मां बनी। वह तब 36 साल की थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने पिता जीतेंद्र के नाम पर रवि कपूर रखा। फिलहाल एकता कपूर शादी करने के इरादे में बिलकुल नहीं है लेकिन वह मां बनने का एहसास पूरा एन्जॉय कर रही है।
सुष्मिता सेन
अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने बिना शादी किए दो बच्चों को गोद लिया था। उनकी एक बेटी का नाम रेनी रखा जिसे 2000 में उन्होंने गोद लिया। जबकि दूसरी बेटी का नाम अलीशा है और उसे 2010 में गोद लिया।
उन्होंने इस बारे में कई बार खुलकर बात की है, और कहा कि कई लोगों ने रेनी और अलीशा को गोद लेने के उनके फैसले पर सवाल उठाए। कई ने पूछा कि वह बिना शादी किए बच्चे की परवरिश कैसे करेगी और क्या वह सिंगल पेरेंट बनने के लिए तैयार है? हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि शादी न करने के उनके फैसले का बच्चों से कोई लेना-देना नहीं था।
मोना अंबिगांवकर
मोना अंबिगांवकर ने दिसंबर 2005 में बिना शादी किए एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने उसका नाम दिवा रखा। दिवा के पिता और मोना के पति की पहचान कभी सामने नहीं आई, लेकिन अफवाहें थीं कि टीवी शो सीआईडी में उनके सह-कलाकार दयानंद शेट्टी दिवा के पिता थे। हालांकि मोना ने बिना किसी सहारे के अपनी बेटी की परवरिश करने का फैसला किया।
साक्षी तंवर
टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर 45 साल की उम्र में एक बच्ची को गोद लेकर मां बनी। उन्होंने बच्ची को साल 2018 में गोद लिया और अपनी बेटी का नाम दित्या रखा। साक्षी अभी भी अविवाहित जीवन जी रही हैं और उन्होंने 50 साल की उम्र में भी कोई जीवनसाथी नहीं चुना।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने बिना शादी किए ही एक बेटी को जन्म दिया, और उसको नाम दिया मसाबा। नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स का अफेयर था लेकिन मसाबा का जन्म नीना और रिचर्ड्स के विवाह के बिना हुआ था। नीना गुप्ता ने अपने बच्चे को सिंगल मदर के तौर पर पालने और चुनौतियों पर खुलकर बात की है। इसलिए बॉलीवुड में पहली सिंगल मॉम होने के लिए नीना गुप्ता को सराहा जाता रहा है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी हीरोइनें, एक फिल्म के लिए मिलते हैं इतने करोड़ रुपए












Click it and Unblock the Notifications