Shooting incidents in USA: अमेरिका में पुराना है 'गन कल्चर' का इतिहास

अमेरिका में हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा घटना अमेरिका के वर्जीनिया में घटी, जहां 22 नवंबर को चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

USA

इस गोलीबारी में छह से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाला भी मृत पाया गया है। उनका अनुमान है कि हमलावर ने लोगों को मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार ली होगी।

गौरतलब है कि अमेरिका में सार्वजनिक स्थानों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में गोली चला देना आम बात है। पिछले सप्ताह अमेरिका के कोलोराडो स्थित एक LGBTQ नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हो गये। इस घटना में हमलावर भी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के कुछ घंटों बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान दिया कि अमेरिका नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने लगभग तीन दशकों में सबसे महत्वपूर्ण बंदूक सुरक्षा कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन हमें और अधिक कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। जिन स्थानों को उत्सव मनाने के लिए सुरक्षित माना जाता है, उन्हें हम कभी भी हिंसा का स्थान नहीं बना सकते।

गौरतलब है कि अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने इसी वर्ष के जून महीने में 1913 से न्यूयार्क में लागू एक कानून को समाप्त कर दिया था, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर अस्त्र-शस्त्र ले जाने के लिए परमिट प्राप्त करने हेतु ठोस वजह बताना जरूरी था।

सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि अमेरिकियों को इस बात का अधिकार है कि वे अपनी रक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हथियार अपने साथ लेकर जा सकते हैं। किसी भी तरह की कोई भी पाबंदी अमेरिकी संविधान की मूल भावना के विपरीत है।

सर्वोच्च न्यायालय के सभी छह कंजर्वेटिव न्यायाधीशों ने इस फैसले के पक्ष में वोट दिया, जबकि तीन लिबरल न्यायाधीशों ने इसका विरोध किया। इस फैसले पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा था कि इससे देश में बढ़ती 'गन कल्चर' की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलेगा।

क्यों बढ़ रहा है अमेरिका में गन कल्चर?
अमेरिका में गोलीबारी से हत्या का इतिहास बहुत पुराना है। दरअसल, अमेरिका का संविधान अपने सभी नागरिकों को बंदूक रखने का अधिकार देता है। यहीं से अमेरिका में गन कल्चर की शुरुआत होती है।

इसके चलते अमेरिका की दुकानों में बंदूक उतनी ही आसानी से मिल जाती है, जितनी आसानी से भारत में बाजार से सब्जी खरीद सकते हैं। इसी गन कल्चर के कारण ही पिछले 50 वर्षों में अमेरिका में 15 लाख लोग बंदूक से होने वाली हिंसा में मारे गए हैं। अमेरिका की 33 करोड़ जनसंख्या के पास 40 करोड़ हथियार हैं।

अमेरिका 1783 में ब्रिटेन से पूर्णतः आजाद हुआ था। बंदूक के बल पर अमेरिका को स्वतंत्रता मिली थी। इसके बाद अमेरिका में संविधान बना। फिर साल 1791 में संविधान में दूसरा संशोधन लागू हुआ और उसी के तहत अमेरिकी नागरिकों को हथियार रखने का अधिकार मिल गया।

इस वर्ष अमेरिका में बंदूक से हुई हिंसा की प्रमुख घटनाएं
22 नवंबर 2022: वर्जीनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में छह से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

20 नवंबर 2022: अमेरिका के कोलोराडो स्थित एक LGBTQ नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

13 नवंबर 2022: वर्जीनिया विश्वविद्यालय के तीन छात्र गोलीबारी में मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले का हमलावर भी वर्जीनिया विश्वविद्यालय का ही छात्र था।

13 अक्टूबर 2022: उत्तरी कैरोलिना की राजधानी रॉली (Raleigh) में हुई गोलीबारी में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी सहित कम-से-कम पांच लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया। हमलावर श्वेत नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 13 से 16 साल के बीच है।

7 सितंबर 2022: अमेरिकी राज्य टेनेसी (Tennessee) के मेम्फिस (Memphis) शहर में एक 19 वर्षीय अश्वेत लड़के ने फायरिंग की और इस घटना को फेसबुक पर लाइव किया। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई।

17 जुलाई 2022: इंडियाना के ग्रीनवुड पार्क मॉल में एक 20 वर्षीय लड़का राइफल और गोला बारूद के साथ दाखिल हुआ और उसने फूड कोर्ट में गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कम-से-कम 3 लोग मारे गए और दो घायल हो गए। हालांकि, एक सशस्त्र नागरिक ने उस हमलावर को भी मौत के घाट उतार दिया।

4 जुलाई 2022: अमेरिका के हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी में कम-से-कम सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। घटना के कुछ घंटों के अंदर 21 वर्षीय हमलावर रॉबर्ट क्रिमो III को हिरासत में ले लिया गया।

30 जून 2022: अमेरिकी राज्य केंटकी (Kentucky) में एक व्यक्ति ने अपने घर की खिड़की से सात लोगों को गोली मार दी, जिनमें से छह पुलिस वाले थे। दो अधिकारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीसरे की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई।

4 जून 2022: फिलाडेल्फिया में साउथ स्ट्रीट पर कुछ बंदूकधारियों ने 15 लोगों को गोली मार दी, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

1 जून 2022: ओकलाहोमा के तुलसा में सेंट फ्रांसिसी अस्पताल में हुई गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की जान चली गई।

24 मई 2022: एक सशस्त्र हमलावर टेक्सास के उवाल्डे के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में घुसा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 19 बच्चे और दो शिक्षक मारे गए। तथा कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

19 मई 2022: शिकागो में मैकडोनाल्ड रेस्तरां के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

15 मई 2022: कैलिफोर्निया के एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

14 मई 2022: न्यूयॉर्क के बफालो के एक सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी दाखिल हुआ और उसने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड सहित दस लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। बंदूकधारी ने विशेष रूप से अफ्रीकी-अमेरिकियों को निशाना बनाया।

17 अप्रैल 2022: पेन्सिलवेनिया में एक घर पर आयोजित पार्टी में सुबह-सुबह हुई गोलीबारी में दो किशोरों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। गोलियों से बचने के लिए खिड़कियों से कूदने पर पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं।

12 अप्रैल 2022: एक हमलावर ने ब्रुकलिन के 36वें स्ट्रीट स्टेशन पर दो स्मोक ग्रेनेड में विस्फोट किया और एक हैंडगन से गोलियां चलाई, जिसमें 10 लोग गोली लगने से घायल हुए और इससे मची भगदड़ से कुल 29 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अश्वेत हमलावर फ्रैंक जेम्स को गिरफ्तार कर लिया।

3 अप्रैल 2022: कैलिफोर्निया की राजधानी सैकरामेंटो में हुई सामुहिक गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। बाद में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

19 मार्च 2022: अमेरिकी राज्य टेक्सास के ड्यूमस में एक कार शो के दौरान हुई गोलीबारी में कम-से-कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिनमें बच्चों सहित 20 अन्य लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+