शाहरुख खान ने क्यों शेयर की स्मृति ईरानी की सौतेली बेटी की तस्वीर
स्मृति ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सौतेली बेटी शनैला की एक तस्वीर शेयर की. इसके बाद शाहरुख ने वह तस्वीर रीपोस्ट की।
नई दिल्ली। शाहरुख खान की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी की तस्वीर चर्चाओं में है। स्मृति ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सौतेली बेटी शनैला की एक तस्वीर शेयर की. इसके बाद शाहरुख ने वह तस्वीर रीपोस्ट की और बताया कि दरअसल उन्होंने ही शनैला को उनका नाम दिया था।

शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा कि मेरे बचपन के दोस्त जुबिन की बेटी अब बड़ी और बहुत सुंदर हो गई है.बता दूं कि मैंने ही उसका नाम शनैला रखा था। शाहरुख और जुबिन ईरानी लंबे समय से दोस्त हैं। जुबिन स्मृति के पति हैं। शनैला जुबिन की पहली पत्नी की बेटी हैं। पहले पत्नी से अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications