ऑफिस में चैटिंग, गेम्स या एडल्ट साइट देखीं तो बच नहीं पायेंगे आप

बेंगलुरु। अगर आप ऑफिस टाइम में फेसबुक पर चैटिंग करते हैं, पर्सनल फोटो भेजते हैं, एडल्ट साइटें देखते हैं, या फिर कामचोरी करते हैं और यह सोचते हैं कि आपके बॉस को पता नहीं चलता, तो आप गफलत में जी रहे हैं। जी हां टेक्नोलॉजी अब इतनी फास्ट हो चुकी है, कि आप अपने बॉस को अब बेवकूफ नहीं बना सकते।

हम उन सात वजहों पर चर्चा करेंगे कि आख‍िर क्या कारण हैं, जिनके चलते आप आपकी चोरी कभी भी पकड़ी जा सकती है। क्योंकि ऐसे-ऐसे टूल बाजार में मौजूद हैं, जिनके माध्यम से बॉस आप पर नजर रखे हुए हैं और आपको पता तक नहीं। [अजब गजब खबरें]

खैर इन टूल्स को आप नीचे स्लाइडर में देख सकते हैं-

ईमेल के जरिये

ईमेल के जरिये

भविष्य में किसी भी प्रकार की जांच कब करनी पड़ जाये, इसका पता नहीं होता, लिहाजा ज्यादातर कंपनियां ई-मेल्स का आरकाइव बनाकर रखती हैं। अगर आप मेल डिलीट भी कर देते हैं, तो भी वो ई-मेल आरकाइव में सेव रहते हैं। यानी आपका ऑफीश‍ियल ईमेल प्राइवेट नहीं रहता।

ब्राउज़र हिस्ट्री क्ल‍ियर करने से कुछ नहीं होता

ब्राउज़र हिस्ट्री क्ल‍ियर करने से कुछ नहीं होता

अगर आप ऑफिस में अपने मनोरंजन के लिये मनोरंजन, चुटकुले, गेम्स, एडल्ट साइटें आदि देखने के बाद ब्राउज़र हिस्ट्री डिलीट कर देते हैं और यह सोचते हैं कि किसी को पता नहीं चलेगा, तो ऐसा नहीं है। ऑफ‍िस की फायरवॉल पर सब कुछ रजिस्टर हो जाता है। यहां तक यह भी पता चल जाता है कि आपने कितनी देर फेसबुक ऐक्सेस किया।

आपका फोन की हिस्ट्री

आपका फोन की हिस्ट्री

अगर आप सोचते हैं कि आप कंप्यूटर नहीं फोन के जरिये वाईफाई का इस्तेमाल कर गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं या मनोरंजन कर सकते हैं और किसी को पता नहीं चलेगा, तो आप गलत हैं। अध‍िकांश ऑफ‍िसों में इंटरनेट फिल्टर के ज‍रिये पता लग जाता है कि किसने अपने मोबाइल पर क्या ऐक्सेस किया।

ऑफ‍िस से बाहर

ऑफ‍िस से बाहर

आप ठाकुरगंज में हैं और बॉस का फोन आने पर आप कहते हैं, "मैं क्लाइंट के पास इंदिरानगर में हूं" और यह सोचते हैं कि बॉस को पता नहीं चला। तो सुनिये कई कंपनियां अपने कर्म‍ियों को दिये जाने वाले मोबाइल और लैपटॉप की जियोलोकेशन ट्रैक करती रहती हैं।

एसएमएस के जरिये ट्रैक

एसएमएस के जरिये ट्रैक

कई साफ्टवेयर ऐसे भी आ चुके हैं, जो उन एसएमएस की डीटेल भी कंपनी को दे सकते हैं, जो आप अपने मोबाइल से टाइप करते हैं। यानी आपके प्राइवेट एसएमएस भी अब प्राइवेट नहीं रहे।

आपकी कंप्यूटर स्क्रीन

आपकी कंप्यूटर स्क्रीन

कई कंपनियों ने ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने शुरू कर दिये हैं, जो उन वेबसाइटों का स्क्रीन शॉट खींच कर मैनेजमेंट को भेज देते हैं, जो फायरवॉल पर ब्लॉक नहीं, लेकिन कर्मचारी क्या कर रहा है, यह बताने के लिये काफी हों।

आफ‍िस सर्वर पर

आफ‍िस सर्वर पर

आफिस सर्वर पर अगर आप काम कर रहे हैं और इसी बीच आप अपने निजी काम निबटाने लगे, तो आपको मालूम करना चाहिये कि आपके कंप्यूटर से ट्रांसफर होने वाली एक-एक फाइल की जानकारी एक साफ्टवेयर ट्रैक कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+