कहीं आप भी तो सेल्फी क्रेजी नहीं, अगर हां..तो पढ़ लें ये जरूरी खबर

नई दिल्ली। आज स्मार्टफोन का जमाना है इसलिए आपको हर जगह सेल्फी लेने और उसे फेसबुक पर पोस्ट करने वाले लोग मिल जाएंगे। आलम तो ये है कि लोग आज कल अपने खाने-पीने की, घूमने की , नई ड्रेस की वगैरह-वगैरह की सेल्फी लेकर दिन में कई बार फेसबुक पर पोस्ट करते हैं।

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाइए क्योंकि ऐसा बहुतायत में करना आपकी इमेज को खराब कर सकता है। इस बात का खुलासा हालिया शोध में हुआ है। जिसे कि अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अंजाम दिया है। जिसके मुताबिक फेसबुक पर पोस्ट होने वाली सेल्फी से इंसान के अंदर निगेटिव चीजें उत्पन हो रही है।

लोग एक-दूसरे से अपने आप को कंपेयर कर रहे हैं जिसके कारण ईष्या की भावनाएं जन्म ले रही हैं। इसके चलते उनके आत्म सम्मान में कमी आने लगती है। यह शोध जर्नल ऑफ टेलीमैटिक्स एंड इनफोर्मैटिक्स में प्रकाशित हुआ।

हालांकि इससे पहले हुए शोध में कहा गया था कि सेल्फी पोस्ट सेहत के लिए अच्छी है लेकिन अब वैज्ञानिकों की रिसर्च ने उल्टी बात कही है क्योंकि लोग अब हद से ज्यादा फेसबुक पर सेल्फी पोस्ट करने लगे हैं और अति तो हर चीज की बुरी होती है, ऐसा शोध में लिखा है। ये रिसर्च ऑनलाइन डेटा के आधार पर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+