PICS: जापान में कुछ खास अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
बेंगलौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पहले द्विपक्षीय दौरे को पूरा कर स्वदेश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी जापान यात्रा को काफी सफल बताया है और कहा है कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जापान ने उन पर भरोसा किया और मजबूत दोस्ती का इजहार किया। मोदी ने इस दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और देश के अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस यात्रा में दोनों पक्षों ने अपना रणनीतिक सहयोग नये स्तर तक ले जाने पर सहमति जतायी।
मोदी जापान की पांच दिवसीय यात्रा पूरी करके आज दोपहर भारत पहुंचे। वहीं , इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने खास अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहे। कहीं वह किसी बच्चे की कान खिंचते नजर आए तो कहीं बांसुरी को तान देते।
तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए जापान में प्रधानमंत्री का खास अंदाज।

ड्रम बजाते प्रधानमंत्री
जापान में पारंपरिक टाइको ड्रम बजाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

खास अंदाज
क्या आपने कभी पहले नरेन्द्र मोदी को इस अंदाज में देखा है?

आई डोंट केयर
जापान में एक विश्वविद्यालय में भाषण देने के दौरान नरेन्द्र मोदी का एक खास पोज।

जापान के स्कूल में मोदी
नरेन्द्र मोदी जापान के एक स्कूल भी गए थे। जहां उन्होंने बच्चों से खुलकर बातें की।

स्कूल विजिट
जापान के स्कूल में नरेन्द्र मोदी ने बच्चों के साथ मिलकर बांसुरी भी बजाई।

क्योटो में मोदी
क्योटो में गोल्डन पैविलीयॉन टेंपल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

तोजी बौद्ध मंदिर में मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोजी बौद्ध मंदिर के दर्शन भी किए।

लोगों के साथ मोदी
जापान के लोगों के साथ तस्वीर खिंचाते भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

खुशमिजाज मोदी
बौद्ध मंदिर के दर्शन के समय खिंचाया गया यह तस्वीर सोशल साइट्स पर भी काफी वायरल हो गया।

शिंजो आबे के साथ मोदी
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मछलियों को दाना डालते नरेन्द्र मोदी।

बच्चों के साथ मोदी
जापान में भारतीय समुदाय द्वारा पेश किए एक कार्यक्रम में मोदी।

तोजी मंदिर में मोदी
तोजी मंदिर में दर्शन करने गए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और नरेन्द्र मोदी।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications