Pics- कहीं घरों में घुसा बाढ़ का पानी, तो कहीं बह गई सड़क

नई दिल्ली। मॉनसून ने इस बार देर से जरूर दस्तक दी, लेकिन जब आई तो देश के कई शहरों में जन जीवन अस्त-व्यस्त कर डाला।

लगातार होती झमाझम बारिश की वजह से लोगों को दैनिक जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति भी आ गई है। गांव के गांव लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के बेबस हैं। वहीं, शहरों में भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। कहीं पानी घरों में घुस आया है, कहीं सड़कों को काट डाला है।

बहरहाल, देखते हैं देश के अलग अलग शहरों में लगातार होती मूसलाधार बारिश से आए बाढ़ की परिस्थिति से जूझते लोग।

गुजरात के वलसाड का दृश्य

गुजरात के वलसाड का दृश्य

गाड़ियां सड़क पर हैं या नदी में, ये दृश्य देखकर यह कह पाना मुश्किल है।

कोच्चि में डूबा मंदिर

कोच्चि में डूबा मंदिर

कोच्चि में आए मूसलाधार बारिश से वहां की अलूवा शिव मंदिर आधा पानी में डूब गई है।

असम में डूबा गांव

असम में डूबा गांव

असम का सारथे रोंगपहाड़ गांव का एक दृश्य, जहां पूरे इलाके में पानी भर गया है।

सूरत की बिगड़ी सूरत

सूरत की बिगड़ी सूरत

सूरत की गलियों में पानी घुस आया है, जिससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।

अहमदाबाद में भी बिगड़ी स्थिति

अहमदाबाद में भी बिगड़ी स्थिति

अहमदाबाद में एक गांव के बच्चों ने बाढ़ के पानी से बचने लिए एक तत्कालिक नाव बनाई।

अहमदाबाद का दृश्य

अहमदाबाद का दृश्य

अहमदाबाद में बाढ़ के पानी से भरे इलाके में घुमता एक सब्जी विक्रेता

जनजीवन प्रभावित

जनजीवन प्रभावित

अहमदाबाद में बाढ़ से वहां का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं।

कोरापुट में टूटा सड़क

कोरापुट में टूटा सड़क

कोरापुट में लोग टूटे सड़र को देखते हुए। यहां बाढ़ का पानी सड़क बहा ले गया।

घरों में घुसा पानी

घरों में घुसा पानी

अंबाला में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है।

रांची में मूसलाधार बारिश

रांची में मूसलाधार बारिश

रांची में मूसलाधार बारिश और पानी से भरे सड़क से आते जाते लोग।

कोलकाता का नजारा

कोलकाता का नजारा

कोलकाता में कालीघाट काली मंदिर के निकट बने दुकार में सो रहा विक्रेता और बाहर सड़क पर भरा पानी।

जम्मू का दृश्य

जम्मू का दृश्य

जम्मू के हरकी पौरी का एक नजारा।

उफनती कावेरी नदी

उफनती कावेरी नदी

भारी बारिश से तमिलनाडु में बहने वाली कावेरी नदी अपने पूरे उफान में है।

लोग छोड़ रहे घर

लोग छोड़ रहे घर

अहमदाबाद में अपने घर से सुरक्षित स्थान पर जाता एक परिवार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+