तस्वीरों में देखिए, विश्व के इन शहरों पर बरस रहा है बाढ़ का कहर
बेंगलौर। बाढ़ से बेहाल जम्मू-कश्मीर में अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के तहत 23,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए जबर्दस्त राहत एवं बचाव अभियान जारी है। लेकिन अभी भी लाखों लोग फंसे हुए हैं। श्रीनगर के अधिकतर हिस्से अब भी जलमग्न हैं। सड़कें टूट चुकी हैं, पुल गिर रहे हैं, इमारतें ध्वस्त हो रही है और खेती-बाड़ी डूब चुकी है। यहां के परिदृश्य की कल्पना भी सिहरन पैदा करने वाली है। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। पाकिस्तान में बाढ़ से 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। लेकिन आपको बता दें, सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि विश्व से कई देश इस समय बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। चीन अभी बाढ़ के आतंक से उबरा ही था, कि भारत, पाक समेत संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य में भी तबाही का मंजर फैला हुआ है।
तस्वीरों में देखिए, विश्व के इन शहरों में बाढ़ का कहर ।

जम्मू में तबाही
जम्मू-कश्मीर में अभी भी बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बचाव कार्य के तहत अब तक यहां 23,000 लोगों को विस्थापित किया गया है।

तबाही का मंजर
जम्मू-कश्मीर में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लेकिन अभी भी यहां लाखों लोग फंसे हुए हैं।

कश्मीर में कयामत
नेवी के मरीन कमांडो ने भी राज्य में मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर और विमानों से दिन रात एक कर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में सेना लगी हुई है।

पाक में भी बाढ़
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का भी हाल बाढ़ से बेहाल हो चुका है। पाक में इस बाढ़ ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान लील ली।

पाक में तबाही का मंजर
पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में भी बचाव एवं राहत कार्य जारी है। यहां जानमाल का काफी नुकसान हो चुका है।

हजारों बेघर
इन इलाकों में हज़ारों घर तबाह हो गए हैं और सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी भर गया है। पाक के पंजाब प्रांत में 130 से अधिक और लगभग 70 लोग पाक प्रशासित कश्मीर और अन्य जगहों में मारे गए हैं।
एरिजोना में में बाढ़
अमेरिका के एरिजोना में भी बाढ़ का जबरदस्त कहर देखा जा रहा है। यहां सड़के पूरी तरह डूब चुकी हैं।
वेगास का नजारा
सड़कें, घर सब कुछ पानी में डूबा दिख रहा है। यहां भी राहत कार्य चलाया जा रहा है।
कई इलाकों में बाढ़ का कहर
एरिजोनो के फोनिक्स में बाढ़ का खास कहर देखा जा रहा है। जहां कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications