तस्वीरों में देखिए, कई देशों में चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा

बेंगलौर। 8 अक्टूबर को कई देशों में चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चंद्रग्रहण के दौरान कुछ जगहों पर चंद्रमा पूरी तरह से लाल रंग में रंगे सूरज की तरह दिखाई दिया। यह नजारा काफी अद्भुत लग रहा था। हालांकि काफी देर तक बादलों ने उस पर परदा डाल रखा था। लेकिन कुछ देर के लिए ही सही, मेलबर्न, सिडनी और सेन फ्रांसिस्को समेत कई जगहों पर लोगों को चांद का अनोखा और खूबसूरत नजारा देखने को मिला। खगोल वैज्ञानिकों के साथ ही यह आम लोगों के लिए भी एक बेहद दिलचस्प घटना थी।

अब अगले 20 साल तक दोबारा यह दुर्लभ नजारा देखने का मौका नहीं मिलेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत दुनिया के कई खगोल वैज्ञानिकों ने इस मौके पर चंद्रमा को नये सिरे से जानने और समझने के लिए पूरी तैयारी की थी। यह इस वर्ष का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण था।

स्लाइडर में देखिए, चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा:

चेन्नई में अद्भुत नजारा

चेन्नई में अद्भुत नजारा

चेन्नई के मैरीना बीच से लोगों को चंद्रग्रहण का कुछ ऐसा अद्भुत नजारा देखने का मौका मिला।

गेनेवा में यूं हुआ चंद्रग्रहण

गेनेवा में यूं हुआ चंद्रग्रहण

गेनेवा में कुछ इस तरह चंद्रग्रहण हुआ। यहां का नजारा काफी खूबसूरत था।

डिब्रूगढ़ में चंद्रग्रहण

डिब्रूगढ़ में चंद्रग्रहण

असम के डिब्रूगढ़ में कुछ इस तरह का चंद्रग्रहण लोगों को देखने को मिला। यह काफी दुर्लभ नजारा था।

खूबसूरत दिखा चांद

खूबसूरत दिखा चांद

चेन्नई के मरीना बीच से चांद का बेहद खूबसूरत चेहरा लोगों के सामने आया।

चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा

चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा

खगोल वैज्ञानिकों के साथ ही यह आम लोगों के लिए भी एक बेहद दिलचस्प घटना थी।

सिडनी में चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण के दौरान सिडनी में कुछ इस तरह का लाल दिखा चांद। यह एक अद्भुत नजारा था।

मेलबर्न में ऐसा दिखा चांद

चंद्रग्रहण के दौरान मेलबर्न में ऐसा दिखा चांद। यहां काफी देर तक बादल छाए रहे।

सेन फ्रांसिस्को का नजारा

यह इस वर्ष का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण था। सेन फ्रांसिस्को में कुछ ऐसा दिखा चांद।

सेन फ्रांसिस्को का नजारा

सेन फ्रांसिस्को में दिखा पूर्ण चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+