तस्वीरों में देखिए, देश भर में ओणम पर्व का उत्साह
बेंगलौर। दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार ओणम शुरु हो चुका है। केरल के साथ साथ पूरे देश में अलग अलग जगहों पर यह पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन घरों को फूलों से सजाया जाता है। महिलायें और लड़कियां इस दिन नृत्य संगीत में मस्त रहती हैं और पुरूष तैरने और नौका-दौड़ में सम्मिलित होते हैं। यह प्राचीन राजा महाबली के याद मे मनाया जाता है। यह पर्व दस दिनों तक चलाता है, इन दस दिनों तक घरों में फूलों की रंगोली बनाई जाती है।
यहां हम आपको दिखा रहे कि किस प्रकार देश के विभिन्न भागों में यह त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन पारंपरिक वेशभूषा में तैयार लोग काफी आकर्षक लगते हैं। वहीं केरल समेत कई शहरों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य-संगीत एवं अन्य कार्यक्रम भी किए जाते हैं। इतना ही नहीं, ओनम के आखिरी दिन एक भव्य जुलूस निकाली जाती है जिसमें रंग बिरंगी झांकियां, हाथी शामिल होते हैं।
तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए ओणम त्योहार की आकर्षक तस्वीरें।

ओणम का उत्साह
कोयंबटूर में दिख रहा है ओणम पर्व का उत्साह। फूलों की रंगोली बनाती महिलाएं।

लोक नृत्य-संगीत
झारखंड के जमशेदपुर में कुछ इस प्रकार मनाया जा रहा है ओणम त्योहार। पारंपरिक नृत्य करती महिलाएं।

भोपाल में ओणम
ओणम के त्योहार पर भोपाल में फूलों की भव्य रंगोली बनाती महिलाएं।

ओणम त्योहार का उत्साह
कर्नाटक में कुछ इस तरह दिख रहा है ओणम का रंग । फूलों की विशाल रंगोली बनाती महिलाएं।

ओणम की शुरुआत
कोच्चि में ओणम के पहले दिन कुछ यूं था माहौल। सड़कों पर निकली झांकी।












Click it and Unblock the Notifications