चंदा कोचर की जगह लेने वाले संदीप बख्शी को है वाइल्ड लाइफ से प्यार, बॉलीवुड गाने हैं कमजोरी

नई दिल्ली। ICICI बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने समय से पूर्व पद छोड़ने की उनकी मांग को स्वीकार करने के बाद उनकी जगह संदीप बख्शी को अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, जो 3 अक्टूबर 2023 को पूरा होगा। आपको बता दें कि कोचर और उनका परिवार फिलहाल वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए लोन के संबंध में जांच का सामना कर रहा है। हालांकि बैंक की ओर से बयान जारी किया गया है कि जांच पर चंदा के इस्तीफे का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

फिलहाल आइए जानते हैं कौन हैं संदीप बख्शी, जिन्होंने ली चंदा कोचर की जगह..

कौन हैं संदीप बख्शी?

कौन हैं संदीप बख्शी?

साल 1960 में जन्मे संदीप बख्शी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और इसके अलावा उनके पास जमशेदपुर के जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआइ) से मैनेजमेंट की डिग्री भी हासिल की है।

संदीप बख्शी 1986 में आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े

संदीप बख्शी 1986 में आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े

सबसे पहले संदीप बख्शी 1986 में आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े थे। उस वक्त वो दिल्ली के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के ऑपरेशन्स विभाग में अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए थे। यहां उन्हें बिजनेस डेवेलेपमेंट, प्रोजेक्ट मूल्यांकन, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के अलावा बिजनेस को फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारीं सौंपी गई थी और साल 2002 में वो ICICI लोम्बार्ड से जुड़े, इससे पहले आइसीआइसीआइ बैंक की सहायक कंपनी आइसीआइसीआइ प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ थे।

शिकारियों, लोमड़ियों को देखना मुझे पसंद है: बख्शी

शिकारियों, लोमड़ियों को देखना मुझे पसंद है: बख्शी

सबसे पहली बख्शी ने 1983 में कंप्यूटर मार्केंटिंग कंपनी ओआरजी सिस्टम के लिए काम किया था। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं जंगलों में वक्त व्यतीत करना चाहता हूं क्योंकि वन्यजीव मुझे काफी आकर्षित करते हैं, शिकारियों, लोमड़ियों को देखना मुझे पसंद है।

संदीप बख्शी को पुराने हिंदी गाने सुनना पसंद हैं

संदीप बख्शी को पुराने हिंदी गाने सुनना पसंद हैं

संदीप बख्शी को पुराने हिंदी गाने सुनना पसंद हैं, वो एसडी बर्मन, ओपी नय्यर और मदन मोहन के गाने सुनना पसंद करते हैं। बख्शी ने अपने छात्र जीवन में एनडीए की भी परीक्षा पास की थी लेकिन उन्होंने यहां से पढ़ाई नहीं की, जिसका उन्हें आज भी मलाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+