इतिहास के पन्नों से- चलें जहां जन्म हुआ भारतीय क्रिकेट बोर्ड का
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अगर आप इंडियन क्रिकेट फैन हैं तो जरा बता दीजिए कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की स्थापना कहां हुई थी? क्यों जनाब जवाब देने में दिक्कत हो रही है। दरअसल बीसीसीआई की पहली बैठक राजधानी के रोशनआरा क्लब में 1927 ही हुई थी। उसकी मेजबानी महाराजा पटियाला भूपेन्द्र सिंह ने की थी। वे कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह के दादा थे।
गुजरा दौर
आप इधर आते ही गुजरे दौर में चले जाते हैं। इसे आप राजधानी का सबसे बड़ा और मेनटेन गार्डन कह सकते हैं। ये मगुल बादशाह शाहजहां की बेटी के नाम पर बना। [इतिहास के पन्नों से- उस घर में रहते थे तीन टेस्ट क्रिकेटर]
मुगलकाल का गार्डन
ये मुगलकाल के किसी भी गार्डन की तरह ही है। ये शक्ति नगर से सटा हुआ है। आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस के करीब भी आप इसे मान सकते हैं। इधर हजारों पेड़-पैधों लगे हैं। इनमें से कुछ जापान से आयातित भी हैं। इसके अंदर एक खूबसूरत लेक भी है।
इसमें प्रवासी पक्षी आते हैं। ब्रिटिश काल में इस क्लब को 1922 में शुरू किया। पहले तो इसमें गपशप मारने के लिए गोरे ही आते थे। पर बाद में भारतीय भी आने लगे। वे इसके मेंबर बनने लगे। अब तो यहां पर सब एलिटनुमा लोग ही इसके मेंबर सकते हैं।
30 एकड़ में फैला
रोशनआरा क्लब करीब 30 एकड़ में फैला है। यहां पर बेहतरीन क्रिकेट मैदान भी है। जब फिरोजशाह कोटला में किसी कारण से मैच नहीं हो पाते तब इधर दिल्ली की रणजी ट्राफी के मैच हो जाते हैं।
रोशनआरा क्लब के अंदर चेस, ब्रिज, टेनिस और दूसरे इंडौर खेलों को खेलने की भी व्यवस्थाहै। पर अगर आप चाहें कि आप इसके मेंबर बन जाएं तो ये लगभग नामुकिन सी ही बात है। इधर मेंबर बनने के लिए पैसे वाले लोगों की भी लंबी कतार लगी हुई है।
खुशवंत सिंह के पिता का रोल
एक दौर में कहते हैं कि इस क्लब को अहम बनाने में सरदार सोबा सिंह ने भी खास रोल निभाया था। वे दिल्ली के बड़े बिल्डर थे। यहीं नहीं वे विख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता थे।













Click it and Unblock the Notifications