Religious Tourism: कोरोना के बाद बढ़ा धार्मिक पर्यटन, सरकार को हुई भारी कमाई
भारत दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्रों में से एक है। इससे सरकार को भी सालाना खरबों रुपए का राजस्व मिल जाता है।

Religious Tourism: केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार धार्मिक पर्यटन स्थानों से सरकार को 2022 में ₹1,34,543 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि यही आंकड़ा 2021 में ₹65,070 करोड़ का था। सरकार ने यह भी बताया की 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण केवल ₹50,136 करोड़ का राजस्व मिला था। इससे पहले, 2019 में ₹2,11,661 करोड़ और 2018 में ₹1,94,881 करोड़ का राजस्व धार्मिक पर्यटन स्थलों से सरकार को मिला था।
देश में बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन
2022 में 40 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा की। जबकि 2019 में यह संख्या 32 लाख थी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के आंकड़ों के अनुसार 2018 में 7,32,241 तीर्थयात्रियों, 2019 में 10,00,021 तीर्थयात्रियों, 2020 में 1,34,881 तीर्थयात्रियों, 2021 में 2,42,712 तीर्थयात्रियों और 2022 में 14,25,078 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किये।
सरकार के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2022 में वाराणसी में 40.03 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे। जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 4.61 लाख का था। यानी एक साल में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी। वहीं विदेशी पर्यटकों की बात करें तो जुलाई 2021 में वाराणसी में मात्र 72 विदेशी पर्यटक ही पहुंचे थे। फिर जुलाई 2022 में यह संख्या बढ़कर 12,578 हो गई। यानी की लगभग 174 गुना बढ़ोतरी।
पीएम मोदी दे रहे हैं बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार धार्मिक केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 से अभी तक आठ बार केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी वैसे तो वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के नये कॉरिडोर का उन्होंने दिसंबर 2021 में लोकार्पण किया था। इसके अलावा, अगस्त 2020 में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर का भूमि पूजन भी उन्होंने खुद किया। पिछले साल ही उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल कॉरिडोर का भी लोकार्पण किया था।
साल 2016 में पीएम मोदी की अगुवाई में चार धाम रोड प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया। यह एक ऑल वेदर रोड परियोजना है, जो उत्तराखंड में स्थित चार धामों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ को आपस में जोड़ रही है।
धार्मिक पर्यटन की योजनायें
भारत सरकार ने 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक वृद्धि अभियान' (प्रसाद) नामक योजना शुरू की है। प्रसाद योजना का उद्देश्य प्रमुख धर्मों के तीर्थस्थलों के बुनियादी ढांचे एवं सुविधाओं में सुधार करना है। इसे 2015 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, बौद्ध सर्किट जैसे आध्यात्मिक सर्किट की पहचान की गयी है। इस सर्किट को इनकी जरुरत के अनुसार भी विकसित किया जा रहा है।
सरकार ने शुरू की भारत गौरव ट्रेनें!
नवंबर 2021 में रेल मंत्रालय ने भारत गौरव योजना शुरू की। इसका मकसद भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करना है। अब भारत सरकार इस योजना के तहत भारत-नेपाल आस्था यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस यात्रा में भारत गौरव ट्रेन अयोध्या, काठमांडू, प्रयागराज और वाराणसी से गुजरते हुए 8 दिनों का सफर तय करेगी। अप्रैल में भारतीय रेल गुरु कृपा यात्रा की शुरुआत करेगी जो भारत गौरव स्कीम के तहत है। इसमें भारत गौरव ट्रेन अमृतसर, आनंदपुर, बठिंडा, बीदर, पटना, नांदेड़ से गुजरते हुए 11 दिन का सफर तय करेगी।
व्यापार भी पटरी पर लौटने लगा
मार्च 2021 में एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में लेखक चेतन भगत ने ओयो रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल से एक सवाल पूछा कि "ओयो रूम्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कौन करता है?" रितेश अग्रवाल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "कोरोना वायरस महामारी की भारत में पहली लहर खत्म होने के बाद लोग सबसे ज्यादा पर्यटन कर रहे हैं।" उनके अनुसार पर्यटन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 'टेंपल टाउन्स' में देखी जा रही है।
मंदिरों में दान-पुण्य
तिरुपति स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में सालाना लगभग ₹650 करोड़ का चढ़ावा आता है। जबकि वैष्णो देवी में सालाना लगभग ₹500 करोड़ का चढ़ावा आता है। शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में सालाना लगभग ₹320 करोड़ का चढ़ावा भक्तों द्वारा चढ़ाया जाता है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी लगभग ₹85 करोड़ का चढ़ावा हर साल आता है।
यह भी पढ़ेंः Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1134 नए केस दर्ज, एक्टिव मामलों की संख्या 7 हजार के पार
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications