Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1134 नए केस दर्ज, एक्टिव मामलों की संख्या 7 हजार के पार
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1134 नए केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। जो कुल संक्रमणों का 0.02% है, जबकि मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

Coronavirus Latest Update: देश में कोरोना (Covid-19) वायरस के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1134 नए केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब सक्रिय मामलों की संख्या 7,000 के पार पहुंच गई है, जो कुल संक्रमणों का 0.02% है, जबकि मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.09% जबकि वीकली पॉजिटिव रेट 0.98% है।
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7,026 हुई
देश में फिलहाल, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7,026 हो गई है। कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 4.46 करोड़ (4,46,98,118) तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई है। नेशनल रिकवरी रेट इस समय 98.80% है। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,60,279 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,03,831 टेस्ट किए गए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,03,831 टेस्ट किए गए, इसे मिलाकर अब तक कोरोना के लिए 92.05 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर देशभर में इन्फ्लूएंजा वायरल के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसके लक्षण कोविड-19 के समान हैं जैसे कि गले में खराश, बुखार, बदन दर्द, थकान आदि।
देश में 130 दिनों के बाद कोरोना के मामलों में हुई वृद्धि
देश में इससे पहले 20 मार्च को कोरोना (Covid-19) संक्रमण के मामले 130 दिनों में पहली बार 1,000 के पार दर्ज किए गए थे। कोरोना के मामलों की संख्या जोकि पांच सप्ताह से लगातार बढ़ रही थी, पिछले सात दिनों में इसमें तेजी रिकॉर्ड की गई है। पश्चिम और दक्षिण भारत में अधिकांश नए मामले सामने आए हैं, वहीं उत्तर भारत में भी संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं।
देश में पिछले शनिवार को कोरोना वायरस के 1,071 नए मामले दर्ज किए गए, पिछले साल 9 नवंबर के बाद पहली बार दैनिक मामलों की संख्या 1,000 से ऊपर पहुंची है। पिछले सात दिनों (12-18 मार्च के दौरान 4,929) में लगभग 5,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले सात दिनों के कुल 2,671 से 85% अधिक हैं। देश में इस दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications