मासिक-धर्म के बारे में अब बच्चियों को बतायेगी 'लैमिली' डॉल, देखें वीडियो
नई दिल्ली। इस समय विश्व के हर कोने में महिलाओं को अपने शरीर और अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल चल रही है इसलिए अब मार्केट में एक ऐसी गुड़िया आयी है जो लड़कियों को खेल-खेल में ही मासिक-धर्म के बारे में बतायेगी,इस गुड़िया का नाम 'लैमिली'। mashable.com के खबर के मुताबिक इस गुड़िया को बनाने वाली लेडी ने कहा इसे लोगों को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।

क्या है खासियत?
- लैमिली नाम की इस गुड़िया को ग्राफिक डिज़ाइनर निकोलाय लैम ने तैयार किया है।
- यह गुड़िया टीन एज गर्ल्स को पीरियड्स के बारे में बतायेगी।
- इसके पास दो एसेसरीज़ किट्स हैं, एक का नाम है 'लैमिली मार्क्स' और दूसरे का नाम है 'पीरियड पार्टी'।
- 'लैमिली मार्क्स' लड़कियों को जख्मों, मुंहासों और धब्बों के बारे में बतायेगा।
- तो वहीं 'पीरियड पार्टी एसेसरीज़ में रंगीन पैड्स और स्टीकर्स, एक जोड़ी अंडरवियर, माहवारी का पता लगाने के लिये एक पंफलेट और एक कैलेंडर भी शामिल है।
- इस गुड़िया ने इंटरनेशनल मार्केट में सनसनी पैदा कर दी है लेकिन थोड़े विरोध के बावजूद इस डॉल को लोग पसंद कर रहे हैं।
- इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए देंखें यह वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications