21 साल में दो बेटियों की मां बनीं रवीना से कुछ सीखे समाज
बैंगलुरू। आम तौर पर फिल्म अभिनेत्रियों के हुस्न, फैशन और अफेयर की चर्चाएं ही लोगों के बीच सुर्खियां बनती हैं लेकिन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसने ना केवल पर्दे पर मस्त अदाकारा के रूप में नाम कमाया है बल्कि रीयल लाइफ में भी लोगों के सामने मिसाल पेश की है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रवीना टंडन की।
4 शादी, लिव इन रिलेशन, गंदे ट्वीट: क्या हैं 70 बरस के कबीर बेदी?
जिन्होंने लोगों को यह बताया कि बेटियां अभीशाप नहीं वरदान हैं। मात्र 21 साल की अविवाहित रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था और आज वो खुशी-खुशी उनका कन्यादान कर रही हैं। जी हां रवीना की छोटी बेटी की शादी बड़े ही धूम-धाम से 26 जनवरी को गोवा मे की गई जिसकी फोटो रवीना ने सोशल मीडिया में शेयर की है। रवीना के बारे में और बातें करेंगे नीचे की स्लाइडों में...
पूजा और छाया को गोद लिया
90 के दशक की खूबसूरत-बोल्ड अभिनेत्री रवीना ने साल 1990 में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया था।
मात्र 21 साल में दो बेटियों की मां बनीं रवीना
उस समय रवीना मात्र 21 साल की थीं और अविवाहित थीं।
बोल्ड स्टेप
समाज के हिसाब से ये एक बोल्ड स्टेप था लेकिन रवीना ने ऐसा करके समाज को ये संदेश दिया कि वो बेटियों को गोद लें।

कजिन सिस्टर की बेटियां
पूजा और छाया दोनों रवीना की कजिन सिस्टर की बेटियां हैं जिनकी एक रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी।

पिता दारूबाज
पूजा और छाया के पिता एक अव्वल दर्जे के दारूबाज थे और बेटियों की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते थे और वो दोनों बेटियों के ही दम पर अपनी जीविका को सोच रहे थे।

बेटियों की मां बनने का फैसला
बच्चियों का भविष्य अंधेरे की भेंट ना चढ़ जायें इस कारण रवीना ने आगे बढ़कर दोनों बेटियों की मां बनने का फैसला किया।

छाया की शादी 26 जनवरी को गोवा में
पूजा की शादी पहले ही रवीना कर चुकी हैं तो वहीं छोटी बेटी छाया की शादी 26 जनवरी को गोवा में हुई है।

बेटियां अभिशाप नहीं वरदान हैं
रवीना ने लोगों को ये संदेश दिया कि बेटियां अभिशाप नहीं वरदान हैं और उन्होंने लोगों को बेटियां गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

रवीना की सोशल मीडिया पर तारीफ
रवीना के इस कदम की सोशल मीडिया में खासी सराहना हो रही है क्योंकि रवीना ने उस उम्र में लड़कियों की मां बनने का फैसला किया जिस उम्र में लड़कियां सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं।

लोगों ने बताया रियल एक्ट्रेस हैं रवीना
लोगों ने रवीना को रीयल अभिनेत्री का तमगा दिया है लोगों का कहना है कि अगर रवीना जैसी सोच वाले लोग हमारे समाज अगर हों तो शायद बेटियों का भविष्य कभी भी अंधेरे में गुम ना हो।












Click it and Unblock the Notifications