Happy Holi 2021: रंगो के त्योहार में त्वचा का ख्याल रखना न भूलें, पढ़ें 7 आसान उपाय
जैसे-जैसे मार्च चढ़ रहा है होली का खुमार भी चढ़ रहा है। हवा में रंगों की छटा, नाच-गाने के साथ मस्ती, ये सब मिलकर रंगों के इस त्योहार को खास बना देते हैं। लेकिन रंगों के साथ ही त्वचा पर इसके जो दुष्परिणाम आ सकते हैं वो कोई नहीं चाहता। ऐसे में हम आपके लिए बेहतरीन ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं जिनका प्रयोग करके आप अपने चेहरे और त्वचा को रंगों के रसायनिक असर से बचाए रख सकते हैं।

होली के पहले स्किनकेयर टिप्स
इसके पहले आप होली के जश्न में रंगों से सरोबार हो जाएं पहले अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार करना न भूलें। रंगों में रसायनों का इस्तेमाल होता है इसलिए ये आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बचने का आसान तरीका है कि आप बादाम, नारियल या फिर जैतून के तेल को शरीर और चेहरे पर लगा लें। ये तेल रंगों और त्वचा के बीच सुरक्षा की परत बनकर रसायनों से ढाल की तरह काम करेगा। इतना ही नहीं, होली के बाद त्वचा से रंगों को उतारने में भी आसानी होगी।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
होली के दौरान हम बाहर निकलते हैं और धूप से सीधा सामना करते हैं। ऐसे में रंग ही नहीं सूरज की पराबैगनी किरणें भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए जब भी बाहर निकलें सूरज से बचाव के लिए जेल वाली सन स्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। सामान्य सनस्क्रीन क्रीम की अपेक्षा यह धूप में नहीं पिघलती और लंबे समय तक रहती है।
होठों का रखें खास ख्याल
होली के दौरान गहरे रंग आपके होठों पर लग जाते हैं और बाद में यह सूखकर परत बना लेते हैं। इसलिए पहले से ही होठों पर अच्छी तरह से लिप बाम लगा लें जिससे कि रंग आपके खूबसूरत होठों को नुकसान न पहुंचा पाएं।

होली के बाद अपनाएं ये नुस्खे
रंगों से सरोबार होने के बाद उन्हें छुड़ाने के लिए हम बाथरूम में घुसकर उन्हें साफ करने के लिए रगड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसा न करें बल्कि इसके पहले बेबी ऑयल या फिर नारियल तेल को गीले टिश्यू का इस्तेमाल करके 5-10 मिनट कर शरीर पर लगे सूखे रंगों को साफ करें। जहां रंग ज्यादा नजर वहां पर मालिश ज्यादा करें इसके बाद नहाने के लिए जाएं तो आसानी से रंग धुल जाएंगे।
साबुन या फेसवॉश नहीं
त्वचा पर साबुन या फेस वाश का उपयोग करने से बचें क्योंकि उनमें क्षारीय गुण होते हैं। उन्हें लगाने से आपकी त्वचा में रूखापन बढ़ेगा। साबुन या फेसवाश की जगह अपने शरीर और चेहरे को साफ करने के लिए बेसन, दही, हल्दी और शहद के मिश्रण जैसे घरेलू उपचारों का प्रयोग करें। ये रंगों से छुटकारा दिलाने के साथ ही त्वचा में ताजगी भी भरेंगे।

त्वचा को मॉस्चराइज करें
रंगों के चलते आपकी त्वचा में रूखापन आ जाता है। मॉइस्चराइज़र का उपयोग करके अपनी त्वचा से रूखेपन को दूर करें। खुरदरेपन से छुटकारा पाने के लिए मॉस्चराइजर का अच्छे से उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि अपनी त्वचा को फिर से चमकदार बनाएं।
रसायनों से पाएं छुटकारा
रंग के साथ ही इसमें मौजूद रसायन भी आपकी त्वचा पर जम जाते हैं। इन रंगों को हटाने के लिए रसायनों से छुटकारा पाना जरूरी हो जाता है। इसके लिए कॉफी वाले डे-टैन स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को फिर से पहले जैसी करने में मदद करेगा।
ग्लो मास्क से पाएं ताजगी
चेहरे को साफ करने के बाद ग्लो मास्क का उपयोग करें। इससे चेहरे के बंद पोर्स (छिद्र) के साथ सूखी और मृत त्वचा बाहर आ जाएगी। मास्क ताजगी बहाल करने के साथ ही आपकी त्वचा को पोषण भी देगा।












Click it and Unblock the Notifications