प्रियंका ने बताया, अपनी कमाई कहां-कहां और कैसे खर्च करती हैं

प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी तगड़ी कमाई भी कर रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपनी कमाई को कैसे और कहां-कहां खर्च करती हैं।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा पिछले कई सालों से बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल हैं। वो ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी खूब मकबूलियत हासिल कर रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि वो तगड़ी कमाई भी कर रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपनी कमाई को कैसे और कहां-कहां खर्च करती हैं।

प्रियंका ने बताया, कैसे खर्च करती हैं अपनी कमाई

तीन हिस्सों में बांटती हैं अपनी कमाई

तीन हिस्सों में बांटती हैं अपनी कमाई

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो पैसे को बहुत तरीके से मैनेज करती हैं। प्रिंयका ने बताया है कि कि वो अपनी कमाई के पैसों को तीन हिस्सों में बांटती हैं। ये तीन हिस्से बचत, खर्च और दान हैं। उनका कहना है कि मैं पहले ही तय कर लेती हूं कि कितनी सेविंग करनी हैं, कितना खर्च करना है और कितना दान देना है।

मुंबई में जमीन लेना चाहूंगी: प्रियंका

मुंबई में जमीन लेना चाहूंगी: प्रियंका

प्रियंका ने हालांकि ये नहीं बताया कि वो कितना दान करती हैं और कितनी बचत लेकिन उन्होंने दान को एक अहम जगह दी है। जब उ से पूछा गया कि उनको किस जगह इनवेस्टमेंट करना बेहतर लगता है तो उन्होंने कहा कि वो गोवा और मुंबई में जमीन लेना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि इन दो शहरों में इन्वेस्ट को वो बेहतर समझती हैं।

मां के साथ खरीदी थी नई कार

मां के साथ खरीदी थी नई कार

प्रियंका से अचानक किसी कार को खरीदने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2013 में मम्मी ने जोर दिया था कि मुझे नई गाड़ी लेनी चाहिए। इसके बाद हमने साथ में डिनर किया और उसके बाद हम रॉल्स रॉयस डीलर के यहां गए और एक नई कस्टम कार खरीद ली। प्रियंका कहती हैं कि ये कार मैंने अचानक खरीद ली थी।

15 साल का हो चुका प्रियंका का फिल्मी सफर

15 साल का हो चुका प्रियंका का फिल्मी सफर

प्रियंका चोपड़ा ने 2013 में बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। इससे पहले 2002 में वो एक तमिल फिल्म में काम कर चुकी थीं। उनका फिल्मी सफर 15 साल को हो चुका है। उनके नाम पर कई हिच फिल्में हैं। वो आज हॉलीवुड में जाना-पहचाना चेहरा हैं। हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ अमेरिकी टीवी शो में भी प्रियंका काम कर चुकी हैं।
सोनू निगम के गंजा होने की जिद ने बॉबी देओल को बुरा फंसाया, खीझ के रह गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+