ड्रग्स की लत पर बोले प्रतीक बब्बर, अब मैं उससे बाहर आ चुका हूं

ड्रग्स की लत पर बोले प्रतीक बब्बर, अब मैं उससे बाहर आ चुका

नई दिल्ली। राज बब्बर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने खुद के ड्रग्स लेने के बारे में खुलकर बात की है। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति के लिए नशे की लत से बाहर आना नामुमकिन नहीं है। प्रतीक ने कहा कि वो नशे का शिकार थे लेकिन अब इससे निकल गए हैं।

Prateik Babbar says I didn't have a drug of choice

वीडियो में बताई कई बातें

वीडियो में बताई कई बातें

हाल ही में प्रतीक ने 'दिल से आजाद' नाम से वीडियो जारी की है, जिसमें नशे की लत से जुड़े मुद्दों पर बात की है। इसमें प्रताक ने खुलकर इस पर अपनी बात रखी है। प्रतीक का कहना है कि इस गलती को मान लेने और किसी के साथ चीजों को साझा करने से नशे की लत से बाहर निकलना आसान है।

स्वीकारने में बुराई नहीं

स्वीकारने में बुराई नहीं

प्रतीक का कहना है कि नशे की लत को किसी के सामने स्वीकार करना मनोबल की विफलता नहीं है। इस लत से बाहर निकलना नामुमकिन नहीं और इससे बाहर निकलने का सबसे पहला कदम है इसे स्वीकार करना।

नशे की लत गुजरे दिन की बात

नशे की लत गुजरे दिन की बात

प्रतीक ने कहा कि इस वीडियो के जरिए मैं लोगों को यह समझाना चाहता हूं कि मैं नशे की लत लेकर नहीं जन्मा था और कोई भी लत लगाने के लिए नशा नहीं करता। मैं पहाड़ी इलाकों में गया और ऐसे ही इससे बाहर आया। आज मेरे लिए नशे की लत में गुजरे दिन एक बुरे दौर की तरह है, जो अब खत्म हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+