Planet Parade: सौरमंडल में होने वाली वह दुर्लभ घटना जहां सभी ग्रह आकाश में नजर आते हैं
हमारा सौरमंडल कई रहस्यों को अपने में समेटे हुआ हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमा कर रहे ग्रहों को एक साथ देखने का दुर्लभ अवसर आपके जीवन में एक यादगार क्षण बन जाता है।

2 जनवरी, 2023 को नासा ने खगोलशास्त्री और तुर्की में रहने वाले नाइट स्काई फोटोग्राफर Tunc Tezel की एक तस्वीर साझा की। Tunc Tezel ने 2 जनवरी को सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिम की ओर शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल सभी ग्रह एक साथ दिखाई देने की बात कही। पश्चिम से पूर्व की ओर सूचीबद्ध, इस ग्रह रेखा में शुक्र क्षितिज के सबसे निकट बताया गया। साथ ही नासा की आधिकारिक वेबसाइट ने यह भी बताया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पृथ्वी पर कहां रहते हैं क्योंकि यह प्लैनेट परेड (Planet Parade) दुनिया भर में साफ दिखाई देगी।
क्या होती है प्लैनेट परेड
पठानी समंता प्लेनेटिरियम के डेप्यूटी डायरेक्टर सुभेंदु पटनायक ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह में शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह सूर्योदय से लगभग 1 घंटे पहले पूर्व दिशा में लगभग सीधी रेखा में नजर आये थे। इस दुर्लभ आकाशीय घटना को प्लैनेट परेड कहा जाता है। बता दें कि प्लैनेट परेड की कोई साइंटिफिक परिभाषा नहीं है। जब सौरमंडल में इस तरह की घटना होती है और कुछ ग्रह एक दिशा में साथ आ जाते हैं और पृथ्वी से दिखने लगते हैं तो सोलर सिस्टम में बनने वाले इस संयोग को प्लैनेट परेड कहा जाता है।
सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया के अनुसार ग्रह परेड के लिए एक और शब्द 'अपल्स' (appulse) का इस्तेमाल होता है है। ग्रहों की परेड में भाग लेने वाले ग्रहों की संख्या के अनुसार निम्न प्रकार के ग्रह परेड प्रतिष्ठित हैं- लघु ग्रह परेड - 3 ग्रह, छोटी ग्रह परेड - 4 ग्रह, और बड़ी ग्रह परेड - 5 या 6 ग्रह।
महान (पूर्ण) ग्रह परेड - सौर मंडल के सभी ग्रह ( प्लूटो कभी-कभी)। वहीं लघु ग्रह परेड दुर्लभ घटनाएं नहीं हैं। साल में कई बार तीन ग्रहों को एक साथ आकाश के एक ही हिस्से में देखा जा सकता है।
24 जून 2022 को पांच ग्रह एक साथ आये नजर
वैसे तो हर साल दो या तीन ग्रहों का एक लाइन में आने का संयोग बनता रहता है, लेकिन एक साथ पांच ग्रहों का एक लाइन में होना सालों में होता है। 24 जून 2022 को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक लाइन में दिखने की यह खगोलीय घटना 18 साल बाद 24 जून को देखने को मिली। इससे पहले 2004 में इस तरह की घटना हुई थीं।
क्या होगा अगर सारे ग्रह एक रेखा में आ जाएंगे?
सूर्य की परिक्रमा करने वाले सारे ग्रहों के समय की दूरी में इतना फर्क है कि वो एक साथ सीधी रेखा में आ जाएं, वो कभी संभव नहीं हो सकता। एक रिसर्च से पता चला है कि ऐसी एक घटना 26 फरवरी 1953 में बनी थी, जब सौरमंडल के सारे ग्रह एक रेखा में तो नहीं, लेकिन सूर्य के लगभग एक सीधी रेखा में आ गए थे। 1974 में ब्रिटेन के एक विज्ञान लेखक ने एक किताब में 1982 में पांच बड़े ग्रहों की एक सीधी रेखा में आ जाने की बात कही थी। यदि सभी ग्रह बिल्कुल पंक्तिबद्ध हों, तो नासा का कहना है कि कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं होगा। इसका धरती को कोई नुकसान नहीं होगा।
Recommended Video

2041 में मिलेगा पांच ग्रहों के एक साथ होने का नजारा
जून 2022 में होने वाली घटना पहले 2004 में घटित हुई थी। इसके बाद Forbes वेबसाइट ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह घटना 2041 से पहले नहीं होगी। हालांकि फोर्ब्स का कहना है कि 2041 से पहले 8 सितंबर 2040 को एक अति-दुर्लभ golden conjunction बनेगा। यानि मंगल, बुध, शुक्र, शनि और बृहस्पति पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के ठीक बाद रात को आसमान के एक ही छोटे से हिस्से में दिखाई देंगे। लेकिन Tunc Tezel ने जो दृश्य अपने कैमरे में कैद किया उसमें जनवरी 2023 में ही अधिकांश ग्रह एक साथ आकाश में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को यहां देख सकते हैं। लिंक: https://apod.nasa.gov/apod/ap230102.html
यह भी पढ़ें: ऐसा ग्रह जो हर 5 दिन में मना रहा New Year, इंसानों ने की उसकी खोज












Click it and Unblock the Notifications