Passport Ranking: किन देशों का पासपोर्ट है सबसे असरदार, जानिए क्या है हमारे पड़ोसी देशों की रैंक

दुनिया में 200 से भी ज्यादा देश हैं जिनमें से किसी का पासपोर्ट प्रभावी है तो किसी का पासपोर्ट कमजोर। जिस देश के पासपोर्ट धारक जितने ज्यादा देशों में बिना वीजा पहुंच सकते हैं, उतना ही ज्यादा असरदार उस देश का पासपोर्ट माना

Passport Ranking Which countries have the most effective passport

लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2023 में दुनिया के सबसे मजबूत और कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की सूची जारी की है। इस सूची में 199 पासपोर्ट्स और 227 ट्रेवल डेस्टिनेशन शामिल हैं। दुनिया में सबसे मजबूत और कमजोर पासपोर्ट एशिया के ही देशों का हैं यानि जापान इस लिस्ट में सबसे ऊपर और सबसे कमजोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का है। पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंक 85 है क्योंकि भारत के नागरिक केवल 59 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल के साथ ट्रेवल कर सकते हैं।

भारत से पीछे जिन पड़ोसी देशों की रैकिंग है, उनमें नेपाल (103 रैंक, 38 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल), पाकिस्तान (106 रैंक, 32 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल), भूटान (90 रैंक, 53 देशी में वीजा-फ्री ट्रैवल), बांग्लादेश (101 रैंक, 41 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल), म्यांमार (96 रैंक, 47 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल), श्रीलंका (100 रैंक, 42 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल), और अफगानिस्तान (109 रैंक, 27 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल) शामिल हैं। जबकि भारत से आगे रैंक वाले देशों में चीन (66 रैंक, 80 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल) और मालदीव (61 रैंक, 89 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल) शामिल हैं।

सबसे मजबूत जापान का पासपोर्ट
जापान के पासपोर्ट को दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट माना गया है क्योंकि वह एक मजबूत अर्थव्यवस्था एवं राजनीतिक स्थिरता वाला विकसित देश है। यही एक खास बात इसके पासपोर्ट की ताकत में भी इजाफा करती है। जापान के नागरिक 193 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दूसरे नंबर पर
जापान के बाद, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पासपोर्टस को सबसे मजबूत माना गया है क्योंकि वे अधिकांश देशों में वीजा-फ्री या वीजा ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं। दोनों देशों के नागरिक 227 देशों में से 192 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

तीसरे नंबर पर जर्मनी और स्पेन
यूरोपीय संघ और G7 का सदस्य जर्मनी एक बड़ी एवं स्थिर अर्थव्यवस्था हैं जोकि उसके पासपोर्ट की मजबूती का कारण है। वहीं बात की जाये स्पेन की तो यह देश पर्यटकों, व्यापारियों और छात्रों के लिये आकर्षण का केंद्र है। रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी और स्पेन के लोग 190 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

फिनलैंड, इटली और लक्ज़मबर्ग की चौथी रैकिंग
फिनलैंड एकदम शांतिपूर्ण देश है और वह अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में भी नहीं उलझता है, इसलिए इसका पासपोर्ट दुनिया में चौथे नंबर पर है। जबकि इटली की यूरोपीय संघ की सदस्यता एवं भूमिका सहित पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठा भी इसके मजबूत पासपोर्ट में योगदान देती है। लक्ज़मबर्ग एक समृद्ध देश है, इसलिए यहां का पासपोर्ट भी मजबूत है। फिनलैंड, इटली और लक्जमबर्ग के नागरिक 189 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

Passport Ranking Which countries have the most effective passport

ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन का पांचवां नंबर
यह सभी देश यूरोपीय संघ के सदस्य है, जो इनके पासपोर्ट को मजबूत बनाने में एक बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह सभी देश विकसित हैं और अपने हाई लिविंग स्टैंडर्ड के लिए भी जाने जाते हैं, जो यात्रियों एवं पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन चारों देशों के नागरिक 188 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल और यूनाइटेड किंग्डम का छठा नंबर
फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल के पास दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट होने का एक बड़ा कारण इनका यूरोपीय संघ का सदस्य होना हैं। दरअसल, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नागरिक यूरोपीय संघ के भीतर स्वतंत्र रूप से यात्रा करने, रहने और काम कर सकते हैं और वे वीजा के बिना कई देशों में प्रवेश कर सकते हैं। यूनाइटेड किंगडम भी एक विकसित यूरोपीय देश होने के कारण एक मजबूत पासपोर्ट वाले देश के रूप में जाना जाता है। हालांकि यह यूरोपीय यूनियन से बाहर आ चुका है। फिलहाल, इन चारों देशों के नागरिक 187 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

सातवें नंबर पर बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, अमेरिका
इन सभी देशों के मजबूत पासपोर्ट होने के पीछे कई कारण हैं जिसमें नागरिकों का पढ़ा लिखा होना, अच्छे अन्तरराष्ट्रीय संबंध होना, विकसित देश होना, हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग होना, मजबूत आर्थिक स्थिति होना शामिल है। इन पांचों देशों के नागरिक 186 देशों में बिना किसी वीजा या वीजा ऑन अराईवल के साथ ट्रेवल कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा का आठवां नंबर
ये सभी विकसित देश हैं, जो अपने नागरिकों को अच्छा जीवन स्तर, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं। यही कारक उन्हें दुनियाभर में यात्रा करने के लिए सक्षम बनाते हैं। इन चारों देशों के नागरिक 185 देशों में वीजा-फ्री ट्रेवल कर सकते हैं।

हंगरी और पोलैंड का नौवां नंबर
इन दोनों देशों के सबसे स्ट्रांग पासपोर्ट में से एक होने का सबसे बड़ा कारण है कि यह दोनों देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं। इसके अलावा, यह दोनों देश पर्यटन के लिए पहचान रखने वाले, और हाई लिविंग स्टैंडर्ड के लिए जाने जाते हैं जो उनके पासपोर्ट को और भी मजबूत बना देता है। इन दोनों देशों के नागरिक 184 देशों में बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हैं।

दसवें नंबर पर है लिथुआनिया और स्लोवाकिया
यह दोनों देश भी यूरोपीय संघ का हिस्सा होने के कारण अपने पासपोर्ट को मजबूत बनाने में सफल रहे हैं। इन दोनों देशों के नागरिक 183 देशों में बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हैं।

Recommended Video

    India का एक एकलौता Railway Station, जहां जाने के लिए Visa-Passport की जरूरत | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+