65 की जंग में पाक ने इस मंदिर पर बरसाए थे 3000 बम
जैसलमेर। अगर आपने फिल्म 'बॉर्डर' देखी है तो आपको उसका एक डॉयलॉग जरूर याद होगा, 'मंदिर को कुछ नहीं और जीत हमारी ही होगा।' यह फिल्म जरूर वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित हो लेकिन इसका यह वाकया 1965 की जंग की याद दिला देता है।
देखें-65 की जंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें
जो लोगों 65 में हुए युद्ध के समय के साक्षी होंगे उन्हें यह बात भी काफी अच्छे से मालूम होगी कि कैसे पाकिस्तान की सेना राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एक मंदिर पर एक दो नहीं बल्कि कई बम बरसाए थे। इतनी कोशिशों के बाद भी पाक की सेना इस मंदिर का कुछ नहीं बिगाड़ सकी थी।
65 की जंग और इंडियन एयरफोर्स का दम
हम बात कर रहे हैं जैसलमेर स्थित तनोट माता के मंदिर की जो दुश्मन की कई गोलियां खाने के बाद भी अपना अस्तित्व बरकरार रखने में सक्षम रहा। आइए आपको इसी मंदिर से जुड़ीं कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

पाक ने बरसाए थे 3000 बम
कहते हैं कि जब 65 में भारत और पाक की लड़ाई हुई तो पाक सेना ने मंदिर को निशाना बनाकर करीब 3000 बम बरसाए लेकिन कोई भी बम मंदिर पर नहीं गिर सका। यहां तक कि जितने भी बम मंदिर के आसपास गिरे उनमें एक्सप्लोजन ही नहीं हुआ।

सेना की लेनी पड़ती है मंजूरी
यह जगह लोंगेवाला से एकदम पास है और 1971 में पाक के साथ लड़ाई में भारतीय सेना को मिली जीत को श्रेय इस मंदिर को भी दिया जाता है। टूरिस्ट इस मंदिर से आगे नहीं जा सकते हैं। अगर उन्हें जाना है तो फिर एडवांस में जिला प्रशासन और सेना की मंजूरी लेनी पड़ती है।

बन गया है टूरिस्ट स्पॉट
सबसे पुराने चरण साहित्य के मुताबिक तनोट माता दिव्य हिंगलाज माता का ही नया अवतार हैं और इसके बाद यह करनी माता के अवतार में आईं और इन्हें चरण की देवी भी कहा जाता है। चरण, राजस्थान गुजरात और पाकिस्तान के सिंध में मौजूद एक जाति का नाम है। पाक बॉर्डर से सटा टानोट माता का मंदिर जैसलमेर के एक अहम टूरिस्ट स्पॉट में तब्दील हो गया है।

बीएसएफ को सौंपा गया मंदिर
लड़ाई के बाद इस मंदिर को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ को सौंप दिया गया। तब ये लेकर आज तब बीएसएफ के जवान इसकी देखरेख और इसमें पूजा करते हैं।

मंदिर में रखे हैं बम
इस मंदिर में एक म्यूजियम भी बनाया गया है और इस म्यूजियम में वे सभी बम सुरक्षित रखे हुए हैं जो एक्सप्लोड नहीं हो पाए थे।

तेल और गैस का भंडार
वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक इस गांव में 49 घर हैं और जनसंख्या सिर्फ 492 ही है। कहते हैं कि यह गांव ऑयल और नैचुरल गैस से भरपूर है।

हर दम रहता है दुश्मन का खतरा
पाकिस्तान बॉर्डर के एकदम पास होने की वजह से इस गांव पर अक्सर ही पाक की ओर से हमले का डर बना रहता है। कहा तो यहां तक जाता है कि दोनों देशों की सरकारों ने इस इलाके में लैंडमाइंस बिछा कर रखी हैं। गांव के जानवर जैसे ऊंट अक्सर इनका शिकार बनते रहते हैं।
-
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
IOC 2026: IOC 2026: सुषमा स्वराज ने बनाया, अब जयशंकर चला रहे, क्या है इंडियन ओसियन कॉन्फ्रेंस?- Explained -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
बिहार की मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात, पटना समेत कई शहरों में खुलेंगे ‘फ्रेश कैच’ फिश आउटलेट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल












Click it and Unblock the Notifications