Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता फैला रहे OTT प्लेटफॉर्म, विवादों में रहे ये शो

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्रिएटिविटी के नाम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगता रहा है। कई शो और वेबसीरीज ऐसे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स की एक और वेबसीरीज इन दिनों विवादों में है।

ott

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक पुराना कॉमेडी शो 'बिग बैंग थ्योरी' पुनः प्रसारित किया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर कुछ अपशब्द कहे गए हैं, जिसकी वजह से यह शो चर्चा में आ गया है। राजनीतिक विश्लेषक और लेखक मिथुन विजय कुमार ने इस शो के खिलाफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा है और विवादित शो बिग बैंग थ्योरी के एक एपिसोड को हटाने की मांग की है। मिथुन विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि बिग बैंग थ्योरी के सीजन 2 में एक किरदार ने माधुरी दीक्षित का अपमान किया है।

आजकल ओटीटी पर प्रसारित होने वाली 10 में से 8 वेब-सीरीज या शो ऐसे होते हैं, जिन्हें आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं। इन शो और वेबसीरीज में कामुक दृश्यों के साथ-साथ गाली-गलौज की भरमार होती हैं। अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऐसे कई हिट शो और वेबसीरीज हैं, जिनमें क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज और कामुकता को दर्शाया गया है। इनमें से कई शो विवादों में भी रहे हैं।

विवादों में रहे कई वेब-सीरीज और शो

तांडव - अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2021 में आई वेब-सीरीज तांडव को लेकर काफी विवाद हुआ था। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया और सुनील ग्रोवर ने इस वेब सीरीज में काम किया है। इस शो को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि केन्द्र सरकार को दखल देना पड़ा था। दरअसल, तांडव के एक सीन में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाया गया है। इस सीन को लेकर बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही, इस शो के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों को हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया।

सेक्रेड गेम्स - नेटफ्लिक्स की वेब-सीरीज सेक्रेड गेम्स भी विवादों में रह चुकी है। इस वेब सीरीज में भी सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह वेबसीरीज 2006 में आई विक्रम चंद्रा की बेस्ट सेलिंग बुक पर आधारित है। इस सीरीज में पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर मजाक बनाया गया था, जिसके बाद यह सीरीज विवादों में आ गई थी। इसके अलावा इस वेबसीरीज में अश्लील कंटेंट के साथ-साथ कामुक दृश्यों और गाली-गलौज की भरमार है। इस वेब सीरीज में कई ऐसे अंसेंसर्ड सीन्स हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं। 2018 से यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही है।

बैड बॉयज बिलेनियर्स - नेटफ्लिक्स का एक और शो बैड बॉयज बिलेनियर्स भी विवादों में रहा। इस शो में भारतीय बिजनेसमैन विजय माल्या, नीरव मोदी, सुब्रता रॉय सहारा, मेहूल चौकसी और रामालिंगा राजू के किरदारों पर फिल्माया गया है। सुब्रत राय सहारा और रामालिंगा राजू ने कोर्ट से इस सीरीज को प्रसारण पर रोक लगाने की अपील दायर की। इन दोनों की अपील के बाद कोर्ट ने इसके दो एपिसोड के प्रसारण पर रोक लगा दी। वहीं, नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी वाले एपिसोड अभी भी स्ट्रीम किये जा सकते हैं।

मिर्जापुर - अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेबसीरीज मिर्जापुर भी विवादों में रही है। इस सीरीज पर उत्तर प्रदेश राज्य की सभ्यता और संस्कृति को आहत पहुंचाने का आरोप लगा है। इस सीरीज पर उठा विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो पर यह वेब सीरीज अभी भी प्रसारित हो रही है और इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है। इसके अलावा इस वेब सीरीज में भी कई अश्लील दृश्य हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं। यही नहीं, इस वेब-सीरीज के दोनों सीजन में गाली-गलौज भी पूरी मात्रा में है।

आश्रम - एमएक्स प्लेयर की वेबसीरीज आश्रम भी विवादों में रही है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने मुख्य किरदार निभाई है। इस सीरीज में एक हिंदू संत को ड्रग्स डीलर, रेपिस्ट और भ्रष्ट दिखाया गया है, जिसे लेकर यह विवादों में आ गयी। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रकाश झा द्वारा डायरेक्ट की गई यह सीरीज हिसार के बाबा राम-रहीम पर आधारित है। अश्लीलता फैलाने के लिए इसमें कई कामुक दृश्यों को दिखाया गया है। साथ ही, इसमें गाली-गलौज की भी भरमार है।

पाताललोक - अमेजन प्राइम वीडियो की यह वेबसीरीज भी गाली-गलौज और हिंसात्मक दृश्यों को लेकर विवाद में रही है। इस सीरीज मे जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज के मेकर्स पर सिख और गोरखा कम्युनिटी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस सीरीज पर इन दोनों कम्युनिटी की भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगा है।

विवादों में रहने वाले इन वेब सीरीज के अलावा एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्मस का ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी, बंगाली ओटीटी प्लेटफॉर्म होईचोई भी अश्लीलता फैलाने वाले कई वेबसीरीज और शो प्रसारित करते हैं। ऑल्ट बालाजी पर 'एक्सएक्सएक्स' और 'गंदी बात' जैसे वेब सीरीज में कामुक दृश्यों की भरमार हैं। यही नहीं, एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज 'मस्तराम' ने तो अश्लीलता की हदें पार कर दी हैं। ये सभी वेबसीरीज और शो अभी भी ऑनलाइन स्ट्रीम किए जा रहे हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनेगी पॉलिसी

पिछले सप्ताह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर पॉलिसी बनाने की बात कही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्रिएटिविटी के नाम पर दुर्व्यवहार और अशिष्टता बर्दाश्त नहीं की जा सकी है। ओटीटी पर हाल के दिनों में अश्लील कंटेंट को लेकर कई तरह की शिकायतें आई हैं, जिसको लेकर सरकार गंभीर हैं। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले कंटेंट के लिए नियमों में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी तो सरकार इसके लिए पीछे नहीं हटेगी। सरकार इन प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता और अपशब्दों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई भी कर सकती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म को सरकार ने क्रिएटिविटी की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन प्लेटफॉर्म पर गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+