भारतीय कतराते हैं एक्सरसाइज करने से: सर्वे
नई दिल्ली। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में ज्यादातर लोग समय की कमी की वजह से व्यायाम नहीं कर पाते हैं जो कि बेहद जरूरी है। अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं तो आप आधे से ज्यादा बीमारियों से दूर रहते हैं लेकिन अफसोस की बात यह है कि भारतीय इस बात का महत्व तो समझते हैं लेकिन व्यायाम करने में हिचकिचाते हैं। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि एक सर्वे का है?
'मैक्स बुपा वॉक फॉर हेल्थ सर्वे' का सर्वेक्षम कहता है कि हर चौथा भारतीय व्यायाम नहीं करता, और जो व्यक्ति व्यायाम करते भी हैं उनमें भी आधे दौड़ने और तैरने के बजाय टहलना पसंद करते हैं।
मालूम हो कि यह सर्वे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता महानगरों में कराया गया जो कि शनिवार को प्रकाशित किया गया है। इस सर्वे में भाग लेने वाले 56 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह एक्सरसाइज में टहलना पसंद करते हैं।
लेकिन जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं वह लोग ना व्यायाम करने वालों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ, हेल्दी, सेक्सी और सुंदर पाये गये, यहां तक कि लोग मानसिक रूप से भी स्वस्थ भी पाये गये। व्यायाम करने वालों को गुस्सा भी कम आता दिखा।
आगे की खबर स्लाइडों में..

टहलना बना पसंद
सर्वेक्षण से पता चलता है कि नियमित तौर पर टहलने से लोगों में सकारात्मक सामाजिक एवं व्यावहारिक परिवर्तन होते हैं, तथा लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करता है।" सर्वेक्षण से पता चला कि सर्वेक्षण में शामिल तीनों महानगरों के 42 फीसदी लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं।

डॉक्टर की सलाह पर
सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों में से 34 फीसदी ने जहां रक्तदाब एवं हृदय संबंधी समस्याओं के कारण टहलने की बात स्वीकार की, वहीं 24 फीसदी लोगों ने चिकित्सक की सलाह के बाद टहलना शुरू किया।

मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ा
मिश्रा ने आगे कहा, "सर्वेक्षण में यह भी पता चला कि लोगों में टहलने के लिए मोबाइल फोन से जुड़े एप्लिकेशंस एवं उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा है।

युवाओं में मोबाइल का क्रेज
वास्तव में 25 से 30 आयुवर्ग के बीच की युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करती पाई गई।"

हेल्थ प्रोग्राम देखते हैं..
"प्रौद्योगिकी से भलीभांति परिचित एवं उसका अधिक इस्तेमाल करने वाले लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहते हैं और स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम एवं चैनल ज्यादा देखते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications