भारतीय अरबपतियों की संख्या हुई दुगुनी, 'अदानी' ने मारी लंबी छलांग

बेंगलौर। भारत में अरबपतियों की संख्या लगभग दुगुनी होकर 109 हो गई है। इस लिस्ट में जहां हर साल की तरह मुकेश अंबानी पहले स्थान पर काबिज हैं, वहीं नई एंट्री भी देखी जा रही है। जिनमें से गौतम अदानी के नाम का जिक्र होना लाजमी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अदानी ग्रूप के चेयरमैन गौतम अदानी ने 152 प्रतिशत की लंबी छलांग लगाते हुए इस लिस्ट के टॉप 10 में एंट्री मार ली है। जबकि मुकेश अंबानी, दिलीप सांघवी, एल एन मित्तल, अजीम प्रेमजी और शिव नादर ने इस सूची में टॉप 5 में अपनी जगह पक्की की है। वहीं, देश में सबसे ज्यादा अरबपतियों के साथ मुंबई शहरों में पहले स्थान पर है, जबकि दिल्ली दूसरे और बेंगलौर तीसरे नंबर पर है।

तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए भारत के टॉप 10 अरबपति और उनसे जुड़ी जानकारी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज

1.65 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी इस सूची के पहले स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति में 37 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

 सन फार्मा

सन फार्मा

दिलीप सांघवी के पास कुल संपत्ति 1.29 लाख करोड़ है, जो उन्हें इस सूची के दूसरे स्थान पर बनाती है। इन्होंने इस बार एलएन मित्तल को पीछे कर यह जगह पाई है।

सांघवी से पीछे हुए

सांघवी से पीछे हुए

एलएन मित्तल की कुल संपत्ति 97 हजार करोड़ है। पिछली बार तक वे इस सूची में दूसरे नंबर पर थे। लेकिन उनकी संपत्ति में 4 प्रतिशत की गिरावट आंकी गई है।

विपरो

विपरो

86 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ विपरो के मालिक इस सूची में नंबर चार पर हैं।

एचसीएल

एचसीएल

78 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ शिव नादर इस सूची में पांचवें नंबर हैं। इनकी संपत्ति में इस बार 41 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

 हिदुंजा ग्रूप

हिदुंजा ग्रूप

72 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ हिंदुजा ग्रूप के मालिक एसपी हिंदुजा इस सूची में छठे नंबर पर हैं।

शाहपूरजी पॉलनजी ग्रूप

शाहपूरजी पॉलनजी ग्रूप

63 हजार करोड़ के साथ शाहपूरजी पॉलनजी ग्रूप कि मालिक पॉलनजी मिस्त्री इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। इनके संपत्ति में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

आदित्य बिरला ग्रूप

आदित्य बिरला ग्रूप

62 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ कुमार मंगलम बिरली इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। पिछली बार वे नंबर 6 पर थे। अपनी संपत्ति में 16 प्रतिशत की बढ़त होते हुए भी बिरला पायदान में नीचे गिर गए।

 भारती

भारती

51 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ सुनील मित्तल भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में नंबर 9 पर हैं।

अदानी इंटरप्राइजेज

अदानी इंटरप्राइजेज

44 हजार करोड़ के साथ अदानी इस सूची में 10 स्थान पर हैं। अदानी की संपत्ति में 152 प्रतिशत की गजब बढ़त देखी गई है। जिसके साथ ही वे इस साल टॉप 10 की सूची में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+