अब एक बार चार्ज करने पर तीन महीने तक चलेगा मोबाइल
नई दिल्ली। दांतों को ब्रश करना, कंधी करना जैसे आपकी रोज-मर्रा जीवन का हिस्सा है, वैसे ही फोन को दिन में दो बार चार्ज करना और उसे चार्जर से निकालना भी आपकी डेली लाइफ का पार्ट बन चुका है और जिस दिन आप अपना फोन चार्ज करना भूल गए तो समझिए आपका आधे से ज्यादा काम तो रूक ही गया।

तीन महीने में एक बार चार्ज करना पड़े...
लेकिन सोचिए अगर ऐसा हो जाए कि आपको अपना फोन रोज-रोज के बजाए महीने में एक बार या तीन महीने में एक बार चार्ज करना पड़े तो इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है?

अब जल्दी संभव हो सकता है
तो ऐसा अब जल्दी संभव हो सकता है क्योंकि वैज्ञानिकों को ऐसी तकनीक खोजने में सफलता हासिल हुई है, जिससे हर तीन महीने में सिर्फ एक बार फोन चार्ज करना होगा।

स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी
मिशिगन और कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सामग्री तैयार की है, जो प्रोसेसर को 100 गुना कम ऊर्जा का उपयोग करने की सलाह देती है। इस सामग्री से मैग्नेटोइलेक्ट्रिक मल्टीफेरिक मटीरियल परमाणुओं की पतली परतों का निर्माण होता है जो चुंबकीय ध्रुवीय फिल्म बनाते हैं जो कि बाइनरी कोड बनाते हैं, जिन पर हमारे कंप्यूटर काम करते हैं।

मैग्नेटोइलेक्ट्रिक मल्टीफेरिक्स सिस्टम
इसकी खास बात ये है कि मैग्नेटोइलेक्ट्रिक मल्टीफेरिक्स सिस्टम का उपयोग करके हम काफी वक्त ऊर्जा का प्रयोग कर सकते हैं, इसी कारण वैज्ञानिक कह रहे हैं कि हमें तीन महीने में सिर्फ एक बार फोन को चार्ज करने की आवश्यकता होगी

विज्ञान के क्षेत्र में नई सफलता
लॉरेंस बर्कले नैशनल लैबरेटरी में सहयोगी प्रयोगशाला निदेशक राममूर्ति रमेश ने कहा कि ये खोज विज्ञान के क्षेत्र में नई सफलता अर्जित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications