देवी मां के 50 मंदिर जहां जरूर जाना चाहेंगे आप

नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश में देवी मां के अनेकों रूपों की पूजा की जा रही है। मंदिर सज चुके हैं, घंटे बजने लगे हैं और भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। भक्‍तों की भीड़ सिर्फ मां वैष्‍णों या ज्‍वाला देवी के दरबार में नहीं बल्कि देश भर में मां के हर मंदिर में जय माता दी के जयकारे लग रहे हैं।

इस पावन अवसर पर हम आपको दर्शन करायेंगे देवी के उन मंदिरों के, जिनके बारे में सोच कर भी आत्‍मा धन्‍य हो जाती है। मंदिरों में स्थित मां के अनेक रूपों का ध्‍यान कर घर बैठे मांगने से मुरादे पूरी हो जाती हैं। हम आपको उन मंदिरों के दर्शन करायेंगे, जो ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्‍व रखते हैं।

उन मंदिरों में भी ले जायेंगे, जो सैंकड़ों वर्ष पूर्व बनवाये गये थे। तस्‍वीरों में उन मंदिरों को भी आप देखेंगे जो भले ही कुछ साल पहले बने हों, लेकिन धार्मिक मान्‍यता अधिक होने के चलते वहां भक्‍तों का तांता लगता है।

खास बात यह है कि आपको मां के ऐसे रूपों के बारे में यहां पता चलेगा, जिनके बारे में शायद आपने सुना भी नहीं होगा। तो चलिये हर रूप का नाम लेकर जयकारे लगाइये और स्‍लाइडर पर बढ़ते जाइये।

रोहतास देवी मंदिर

रोहतास देवी मंदिर

बिहार के रोहतास जिले में यह मंदिर बना हुआ है। इसे चौरासन सिद्धि भी कहते हैं, क्‍योंकि यहां तक पहुंचने के लिये 85 सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं।

रुकमणी देवी मंदिर

रुकमणी देवी मंदिर

गुजरात में स्थित द्वारका में स्थित रुकमणी देवी के मंदिर के दर्शन के लिये लाखों लोग हर साल आते हैं।

हिडम्‍बा माता

हिडम्‍बा माता

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडम्‍बा माता का मंदिर है। हिडम्‍बा माता भीम की पत्‍नी थीं।

लक्ष्‍मी देवी मंदिर, डोडागद्दावली

लक्ष्‍मी देवी मंदिर, डोडागद्दावली

कर्नाटक के हासन जिले में लक्ष्‍मी देवी मंदिर डोडागद्दावली में है।

काली मंदिर, पावगढ़

काली मंदिर, पावगढ़

पंचमहल जिले में पावगढ़ में काली माता का मंदिर है। यह शक्तिपीठ मानी जाती है।

गरजिया देवी

गरजिया देवी

रामनगर उत्‍तराखंड में गर्जिया देवी मंदिर। यह भी शक्तिपीठ है।

पूर्णागिरि माता

पूर्णागिरि माता

उत्‍तराखंड में नेपाल बॉर्डर पर टनकपुर के पास पहाड़ों पर पूर्णागिरि माता का मंदिर है।

श्‍यामकली माता

श्‍यामकली माता

ओडिशा के भारगढ़ में श्‍यामकली माता का मंदिर है।

हंगेश्‍वरी माता

हंगेश्‍वरी माता

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में हंगेश्‍वरी माता का मंदिर।

चंद्रिका देवी

चंद्रिका देवी

लखनऊ में सीतापुर रोड पर यह चंद्रिका देवी का मंदिर है, जो गोमती नदी के तट पर बना हुआ है।

गोलकोंडा काली माता

गोलकोंडा काली माता

आंध्र प्रदेश के गोलकोंडा जिले में काली माता का मंदिर चट्टानों के बीच में बना हुआ है।

गोलकोंडा काली माता

गोलकोंडा काली माता

आंध्र प्रदेश के गोलकोंडा जिले में काली माता का मंदिर चट्टानों के बीच में बना हुआ है।

हनोगी देवी मंदिर

हनोगी देवी मंदिर

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हनोगी देवी मंदिर।

महाकाली मंदिर

महाकाली मंदिर

हिमाचल प्रदेश के छैल जिले में महाकाली मंदिर। चंडीगढ़ से 100 किलोमीटर दूर 7000 फुट की ऊंचाई पर है यह मंदिर।

मनसा देवी

मनसा देवी

चंडीगढ़ के पास पंचकुला में मनसा देवी मंदिर। यहां सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सप्‍तश्रृंगी माता

सप्‍तश्रृंगी माता

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले से 60 किलोमीटर दूर है सप्‍तश्रृंगी माता का मंदिर।

मुंबा देवी मंदिर

मुंबा देवी मंदिर

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में मुंबा देवी का मंदिर है।

नित्‍यकल्‍याणी देवी

नित्‍यकल्‍याणी देवी

तमिलनाडु के कदायम में नित्‍यकल्‍याणी देवी का मंदिर।

मंसा देवी

मंसा देवी

हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर मनसा देवी का मंदिर।

दुर्गा मंदिर काशी

दुर्गा मंदिर काशी

वाराणसी में यह दुर्गा मंदिर 18वीं सदी का है।

अष्‍टलक्ष्‍मी कोविल मां

अष्‍टलक्ष्‍मी कोविल मां

तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में अष्‍टलक्ष्‍मी कोविल माता का मंदिर।

मीनाक्षी मंदिर

मीनाक्षी मंदिर

तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी मंदिर सबसे बड़ा मंदिर है।

मीनाक्षी मंदिर

मीनाक्षी मंदिर

तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी मंदिर सबसे बड़ा मंदिर है।

मीनाक्षी अम्‍मन कोविल

मीनाक्षी अम्‍मन कोविल

वैगई नदी के तट पर मीनाक्षी अम्‍मन कोविल मंदिर।

लक्ष्‍मी मंदिर

लक्ष्‍मी मंदिर

बिट्स पिलानी में स्थित लक्ष्‍मी माता का मंदिर।

भद्र माता

भद्र माता

गुजरात के पोरबंदर में भद्रमाता का मंदिर।

राजस्‍थान

राजस्‍थान

राजस्‍थान के भानगढ़ किले के परिसर में यह मंगला देवी का मंदिर बना हुआ है।

दधिमाती माता मंदिर

दधिमाती माता मंदिर

राजस्‍थान के नागौर में दाधिमाती माता मंदिर।

चामुंडा देवी

चामुंडा देवी

जोधपुर के मेहरानगढ़ किले के पास चामुंडा देवी का मंदिर।

कांची कामाक्षी मंदिर

कांची कामाक्षी मंदिर

कांचीपुरम में पारवती माता का मंदिर।

ब्रह्माणी देवी मंदिर

ब्रह्माणी देवी मंदिर

हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास स्थित है यह ब्रह्माणी देवी मंदिर।

गिरि गंगा मंदिर

गिरि गंगा मंदिर

गंगा मैया को समर्पित यह मंदिर हिमाचल की घाटी में स्थित है।

समसान काली मंदिर

समसान काली मंदिर

कटक में स्थित समसान काली मंदिर मां काली को समर्पित है।

देवी स्‍वेच्‍छा

देवी स्‍वेच्‍छा

इच्‍छापुरम में स्थित है यह देवी स्‍वेच्‍दा का मंदिर।

वैष्‍णों देवी मंदिर

वैष्‍णों देवी मंदिर

जम्‍मू-कश्‍मीर में स्थित मां वैष्‍णों देवी के दरबार में हर साल लाखें भक्‍त आते हैं।

सरकरा देवी मंदिर

सरकरा देवी मंदिर

दक्षिण भारत का महत्‍वपूर्ण मंदिर सरकरा देवी मंदिर तिरुवनंतपुरम में है।

दक्षिणेश्‍वर काली मंदिर

दक्षिणेश्‍वर काली मंदिर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में है दक्षिणेश्‍वर काली मंदिर।

मां पारवती

मां पारवती

मां पारवती का यह मंदिर तमिलनाडु में कन्‍या कुमारी में स्थित है।

नैना देवी

नैना देवी

नैना देवी का मंदिर उत्‍तराखंड के नैनीताल में स्थित है।

महालक्ष्‍मी रावलनाथ

महालक्ष्‍मी रावलनाथ

गोवा में प्रसिद्ध मंदिर मां लक्ष्‍मी का है।

मंगला देवी

मंगला देवी

विदिशा में स्थित मंगला देवी का मंदिर।

लक्ष्‍मी मंदिर

लक्ष्‍मी मंदिर

मध्‍य प्रदेश के ओरछा में स्थित है यह लक्ष्‍मी मंदिर।

शीतला देवी मंदिर

शीतला देवी मंदिर

कर्नाटक में स्थित है यह शीतला देवी मंदिर।

महालक्ष्‍मी मंदिर

महालक्ष्‍मी मंदिर

महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में महालक्ष्‍मी मंदिर।

मरियाम्‍मन मंदिर

मरियाम्‍मन मंदिर

त्रिचुरापल्‍ली के पास मरियाम्‍मन मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।

ज्‍वाला देवी

ज्‍वाला देवी

ज्‍वाला देवी में हमेशा एक ज्‍वाला जलती रहती है।

विंध्‍याचल देवी

विंध्‍याचल देवी

इलाहाबाद में नैनी के पास स्थित है विंध्‍याचल देवी का निवासस्‍थान।

कामाख्‍या मंदिर

कामाख्‍या मंदिर

देवी मां को समर्पित यह मंदिर गुवाहाटी में है।

महालक्ष्‍मी

महालक्ष्‍मी

मुंबई में स्थित महालक्ष्‍मी मंदिर में दूर-दूर से लोग आते हैं।

कांगड़ा देवी

कांगड़ा देवी

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा किले पर स्थित है यह देवी का मंदिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+