National Children's Day 2023: नेशनल चिल्ड्रेंस डे कब मनाते हैं, जानें तारीख और मनाने के तरीके
National Children's Day 2023 जानिए कब मनाया जाता है और इसकी शुरूआत कब और क्यों हुई?

National Children's Day 2023: दुनिया भर में इस बार 11 जून को नेशनल चिल्ड्रेंस डे मनाया जाएगा। ये दिन हर साल जून महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। बच्चों को उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का एक खास मौका है। ये दिन बच्चों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में आने वाली चुनौतियों की ओर भी ध्यान दिलाता है। आइए जानते है इस दिन को मनाने की शुरूआत कब और क्यों हुई? साथ ही जानिए बच्चों के इस खास दिन को मनाने के बेहतरीन तरीके।
जानेंं किसका था ये आइडिया
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय बाल दिवस को लेकर कई इतिहास है। नेशनल चिल्ड्रेंस डे मानने की ये अवधारणा 1856 में रेवरेंड डॉ चार्ल्स लियोनार्ड ने लाई। उन्होंने जून के दूसरे रविवार को बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस खास दिन की शुरूआत की। वहीं 1989 में जार्ज बुश और क्लिंटन प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इसमें बदलाव करते हुए अक्टूबर के दूसरे रविवार को राष्ट्रीय बाल दिवस मानने को मान्यता दे दी।
National Children's Day का इतिहास
जिसे 2001 में अमेरिका की रिपब्लिकन सरकार ने इसे बदल कर जून का दूसरा रविवार कर दिया और बाद में राश्ट्रपति ओबामा के प्रशासन ने दोबारा इसे बदल कर 20 नवंबर कर दिया। राष्ट्रीय बाल दिवस मानने को लेकर बार-बार हुए परिवर्तन का नतीजा ये हुआ कि लोगों ने अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर इस दिन को मनाना शुरू कर दिया। कुछ अभी भी इसे जून के दूसरे रविवार को मनाते हैं, जबकि अन्य नवंबर में इस खास दिन को मनाते हैं।
राष्ट्रीय बाल दिवस का महत्व
राष्ट्रीय बाल दिवस बच्चों की अहमियत और भलाई के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए है। ये दिन बच्चों के अधिकारों, जरूरतों और चुनौतियों पर ध्यान दिलाने के लिए जिसका सामना बच्चे अपने जीवन के विभिन्न मौकों मौकों पर करते हैं। यह उनके भविष्य में योगदान करने, उनके कल्याण को बढ़ावा देने और उनके संपूर्ण विकास को सुनिश्वित करने के लिए है।
बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का है ये दिन
इस दिन कई देशों की सरकारें लोगों को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भावनात्मक कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम करती हैं। ये दिन बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाने, उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके विकास और उन्हें खुशियां देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए होता है।
नेशनल चिल्ड्रेंस डे मानने के बेहतरीन तरीके
- बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, उनके साथ वो काम करें, जिनसे उन्हें खुशी मिलती है।
- बच्चों के लिए मजेदार खेलों और प्रतियोगिताओं या पार्टियां अयोजित करें।
- बच्चों की भलाई करने वाले संगठनों को दान करें।
- बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करें और उन्हें उनके विचारों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें।
- बच्चों के अधिकारों की बात करें, उन्हें प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूक करें।
- बच्चों के साथ रचनात्मकता कार्य करें जैसे ड्राइंग, कलाकृति बनाना या अन्य जिसमें उनकी रुचि हो।
- बच्चों की उपलब्धियों वाली कहानियां सुनाएं।
- बच्चों को दयालुता के कार्यों में शामिल करें।












Click it and Unblock the Notifications