Nargis Dutt: राज कपूर के लिए अपने सोने के कड़े तक बेच दिए थे नरगिस ने
नरगिस अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर कम समय में ही बॉलीवुड में छा गयी थी। कुछ समय के लिए ही सही लेकिन राजनीति में भी उन्होंने कदम रखे।

नरगिस को भारतीय सिनेमा की फर्स्ट लेडी कहा जाता है। वह न सिर्फ पद्मश्री पाने वाली पहली महिला अभिनेत्री थी, बल्कि राज्यसभा में मनोनीत होने वाली भी पहली महिला अभिनेत्री थी। आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी सादगी और सुन्दरता दोनों की दुनिया आज भी मुरीद है। नरगिस दत्त का असली नाम फातिमा राशिद था।
1 जून 1929 को तत्कालीन बंगाल प्रेसिडेंसी के कलकत्ता शहर में जन्मी नरगिस ने बचपन में ही फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। जब नरगिस महज 28 साल की थी, तब उन्हें फिल्म 'मदर इंडिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म के दौरान नरगिस को उनके जीवनसाथी यानी सुनील दत्त भी मिले थे। पर नरगिस और राज कपूर के प्यार की चर्चाएं भी उस दौर में खूब होती थी।
फिल्मी स्टाइल में पहली मुलाकात
टीजेएस जॉर्ज ने अपनी किताब 'द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ नरगिस' में उस घटना का जिक्र किया है जब नरगिस और राज कपूर पहली बार मिले थे। राज कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की तलाश थी। उन्हें पता लगा कि नरगिस की मां जद्दनबाई फेमस स्टूडियो में शूटिंग कर रही हैं। इसलिए वह उनके घर चले गये। जब राज कपूर उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। उस समय वह घर में कुछ काम कर रही थी और उनके हाथ में बेसन लगा हुआ था। इस दौरान उनका हाथ उनके बालों से छू गया और बेसन उनके बालों में लग गया। बस नरगिस की इस अदा पर राज कपूर का उनपर दिल आ गया। इस बात का जिक्र नरगिस ने अपनी करीबी दोस्त नीलम से किया था। आपको बता दें कि बाद में राज कपूर ने इस सीन को फिल्म 'बॉबी' में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया था।
राज कपूर से नहीं बनी बात
इसके बाद 'बरसात' फिल्म बनते-बनते नरगिस और राज कपूर एक दूसरे के नजदीक आ गये। इस बात का जिक्र मधु जैन ने अपनी किताब 'फर्स्ट फैमली ऑफ इंडियन सिनेमा - द कपूर्स' में किया है। उन्होंने लिखा कि नरगिस ने अपना पैसा तक राज कपूर की फिल्मों में लगाना शुरू कर दिया था। जब आर के स्टूडियो के पास पैसों की कमी हुई तो नरगिस ने अपने सोने के कड़े तक बेच डाले थे। मगर राज कपूर के जीवन की विडंबना यह रही कि नरगिस से उनकी पहली मुलाकात उनकी शादी होने के चार महीनों बाद हुई और उनके धर्म भी अलग-अलग थे।
जबरदस्त हिट हुई थी दोनों की जोड़ी
नरगिस ने राज कपूर के साथ 'आवारा' और 'श्री 420' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था। इन दोनों फिल्मों को आज भी यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ बार देखा जा चुका है। जबकि अपने दौर में आवारा की कुल कमाई 3.5 करोड़ रुपये और श्री 420 की 3.9 करोड़ रुपये थी। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी थीं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई को आज के दौर में देखें तो यह ₹700 करोड़ के आसपास बैठेगी।
मदर इंडिया ने बदल दी जिंदगी
अभिनेत्री पद्मिनी को लेकर राज कपूर और नरगिस के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। इसके बाद उन्होंने महबूब खान की नयी फिल्म 'मदर इंडिया' में काम करने का फैसला किया। नरगिस ने इस फिल्म में अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया। उनको कार्लोवी वारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जब एक बार दिलीप कुमार से पूछा गया था कि नरगिस की तीन सर्वश्रेष्ठ फिल्में कौन सी हैं? तो उन्होंने जवाब दिया था कि नरगिस की सबसे अच्छी फिल्म 'मदर इंडिया' थी। उनकी दूसरी सबसे अच्छी फिल्म भी 'मदर इंडिया' थी और उनकी तीसरी सबसे अच्छी फिल्म 'मदर इंडिया' भी ही थी।
यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नामांकित हुई थी। जबकि भारत सहित पूरी दुनिया में इसकी उस दौरान कुल कमाई 8 करोड़ रुपया हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने नरगिस को भारी सफलता के साथ-साथ जीवनसाथी भी दिया था। दरअसल, एक घटना ने नरगिस और उनके सह-अभिनेता सुनील दत्त को शादी के बंधन में बांध दिया था। फिल्म के सेट पर आग लग गयी थी। जिसमें सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था। इसके बाद दोनों करीब आते चले गए और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।
कैंसर ने ली जान
सफेद साड़ियों को पसंद करने के कारण नरगिस को लेडी इन व्हाइट भी कहा जाता था। नरगिस को अग्नाशय का कैंसर हो गया था। जिसका न्यूयॉर्क में इलाज कराया गया। कुछ समय बाद वह भारत लौटीं तो उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और वह कोमा में चली गयी। आखिरकार 3 मई 1981 को उनका निधन हो गया।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?












Click it and Unblock the Notifications