वाराणसी रैली से प्रचारित होगी मोदी की नई छवि

Narendra Modi to contest from UP in 2014 LS polls
लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होने वाली रैली में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली जीत को नरेंद्र मोदी के करिश्मे के रूप में प्रचारित करेगी। यह रैली 20 दिसंबर को होगी। राज्य में अब तक हुई मोदी की चार रैलियों (शंखनाथ रैलियां) में उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने गुजरात के विकास मडल का गुणगान कर उन्हें विकास पुरुष के रूप में प्रचारित किया है, लेकिन वाराणसी की रैली से पार्टी नेता मोदी को गेम चेंजर के रूप में प्रचारित करेंगे।

राज्य भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा कि राज्यों की जीत को मोदी के करिश्मे के रूप में प्रचारित किया जाएगा ताकि प्रदेश में पार्टी को मोदी के व्यक्तित्व का पूरा लाभ मिल सके। मोदी को श्रेय देने से प्रदेश में लोगों के बीच कांग्रेस विरोधी रुझान तेज होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बदाहुर पाठक ने आईएएनएस से कहा, "मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में जमकर प्रचार किया और कांग्रेस के भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे को लोगों के सामने मजबूती से इस तरह रखा कि राज्यों के चुनाव में भी स्थानीय मुद्दों पर ये मुद्दे हावी रहे। राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना और भाजपा को जीत मिली।"

हालांकि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को जीत मोदी के धुआंधार प्रचार की वजह से मिली या वहां के क्षेत्रीय नेताओं के कामकाज और विश्वसनीयता से इसको लेकर भाजपा के अंदर बहस जारी है।

भाजपा की कोशिश है कि वाराणसी की रैली भव्य बनाकर मोदी की नई छवि को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाया जा सके। भाजपा सूत्रों के मुताबिक हाईकमान से निर्देश दिए गए हैं कि वाराणसी की रैली को पिछली रैलियों से भव्य रैली बनाया जाए ताकी मोदी की गेम चेंजर छवि को दूर तक पहुंचाने के साथ तीन राज्यों में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में हुए उत्साह के संचार को दिखाया जा सके।

पाठक ने कहा, "हमारी कोशिश होती है कि हम अपनी हर रैली को पिछली रैली से ज्यादा भव्य बनाएं। संगठन की दृष्टि से वाराणसी क्षेत्र में 14 जिले और 68 विधानसभा सीटें आती हैं। हमारा प्रयास होगा कि इन जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में आम लोग रैली में पहुंचें इसलिए रैली को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार और तैयारियां की जा रही हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+