अगर सेहत से है प्यार तो ना करें नेलपॉलिश से श्रृंगार, हो सकती हैं कैंसर के शिकार

नई दिल्ली। महिलाओं के फेवरेट श्रृंगार की चीजों में से एक है नेलपॉलिश, जो घर-घर में बड़े ही आराम से इस्तेमाल होती है लेकिन अगर आप हर रोज अपने कपड़े के हिसाब से नेलपॉलिश चेंज करती हैं तो अब आप बंद कर दीजिये क्योंकि नेलपॉलिश का बहुतायत में इस्तेमाल आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

जी हां एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका के डॉक्टर स्टीव का नया शोध कहता है कि नेलपॉलिश का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को घातक बीमारियां हो रही हैं क्योंकि नेलपॉलिश में इस्तेमाल होने वाले केमिकल उनके स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहे हैं।

क्या कहता है शोध

  • शोध के मुताबिक नेलपॉलिश में ट्रिफेन्यल फॉस्फेट होता है जो कि एक जहरीला पदार्थ है लेकिन कंपनियां नेलपॉलिश की शीशी में इस पदार्थ का जिक्र नहीं करती हैं, ट्रिफेन्यल फॉस्फेट का प्रयोग नेलपॉलिश को चमकीला बनाने के लिए होता है।
  • शोध में कहा गया है कि ट्रिफेन्यल फॉस्फेट ना केवल महिलाओं के दिमाग पर असर डालता है जबकि ये तंत्रिका प्रणाली के लिए ठीक नहीं है।
  • ट्रिफेन्यल फॉस्फेट को आप न्यूरो-टॉक्सिन कह सकते हैं क्योंकि ये सीधे ब्रेन को डैमेज करते हैं।
  • ये महिलाओं के बैक-बोन को खराब करते हैं।
  • नेलपॉलिश में कुछ केमिकल ऐसे भी हैं जो कि कैंसर जैसे रोगों को पैदा करते हैं।
  • इसलिए शोध में कहा गया है कि सस्ते और लोकल नेलपॉलिशों के इस्तेमाल से बचें और उच्चकोटी के कास्मेटिक कंपनियों की नेलपॉलिश ही इस्तेमाल करें वो भी कभी-कभी क्योंकि हो सकता है आपका ये संजना-संवरना कहीं आपके जीवन का काल ही ना बन जाये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+