Mother's Day 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, जानिए कैसे हुई इन दिन की शुरुआत

नई दिल्ली। दुनियाभर में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's Day 2020) मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 10 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपनी मां के प्यार, त्याग और ममता के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। ये त्योहार भारत सहित दुनिया के कई देश मनाते हैं। मदर्स डे लोगों को अपनी भावनाओं को जाहिर करने का मौका देता है। ज्यादातर देशों में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। हर किसी को उनपर सबकुछ न्योछावर करने वाली अपनी मां के साथ इस खास दिन को बिताना चाहिए।

अमेरिका से हुई थी शुरुआत

अमेरिका से हुई थी शुरुआत

ऐसे में हर किसी के जहन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस खास दिन की शुरुआत कब (History of Mother's Day) हुई थी। बता दें मदर्स डे को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। कुछ में ये माना जाता है कि मदर्स डे के इस खास दिन की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। यहां वर्जिनिया में ऐना जार्विस नाम की महिला ने मदर्स डे की शुरुआत की थी। ऐसा कहा जाता है कि एना अपनी मां से बहुत प्यार करती थी और उनसे बहुत प्रेरित थी।

यूरोप और ब्रिटेन में मदरिंग संडे भी मनाया जाता है

यूरोप और ब्रिटेन में मदरिंग संडे भी मनाया जाता है

ऐना ने कभी शादी नहीं की और अपनी मां के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस खास दिन की शुरुआत की। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को वर्जिन मेरी का दिन भी मानते हैं। यूरोप और ब्रिटेन में मदरिंग संडे भी मनाया जाता है। वहीं इससे जुड़ी एक और कहानी ये है कि मदर्स डे की शुरुआत ग्रीस से हुई थी। ग्रीस के लोग अपनी मां का बहुत सम्मान करते हैं। इसी वजह से वो इस दिन उनकी पूजा करते थे। मान्यताओं के अनुसार, स्यबेसे ग्रीक देवताओं की माता थीं और मदर्स डे पर लोग उनकी पूजा किया करते थे।

इस दिन को लेकर एक कानून भी पारित हुआ

इस दिन को लेकर एक कानून भी पारित हुआ

एक मां कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ती। चाहे फिर घर या फिर ऑफिस में कितना भी काम क्यों न हो, वो अपने बच्चों को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने देती। बता दें 9 मई, 1914 को अमेरिकी प्रेसिडेंट वुड्रो विल्सन ने एक कानून पारित किया था। इस कानून में लिखा था कि मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। इसी के बाद से भारत समेत कई देशों में ये खास दिन मनाया जाने लगा।

कैसे मनाया जाता है मदर्स डे का दिन?

कैसे मनाया जाता है मदर्स डे का दिन?

वैसे तो मां को प्यार करने और तोहफे देने के लिए किसी खास दिन की जरुरत नहीं होती है, लेकिन फिर भी मदर्स डे के दिन मां को और सम्मान दिया जाता है। उन्हें तोहफे, मीठा और ढेर सारा प्यार किया जाता है। तो इस मदर्स डे के खास मौके पर आप भी अपनी मां के साथ वक्त बिताएं, अपनी मां को वह सब कह दें जो आप लंबे अरसे से कहना चाहते हैं। आप चाहें तो इस खास दिन पर अपनी मां को तोहफे देकर भी उन्हें खुश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+