Social Media: दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया पर, तेजी से बढ़ रहे हैं यूजर्स

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टिक-टॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन हजारों नये यूजर्स जुड़ रहे हैं। पिछले एक साल में 173 मिलियन यानी करीब 17 करोड़ नये यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़े हैं।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस समय दुनिया की 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 4 प्रतिशत सोशल मीडिया यूजर्स बढ़े हैं।

more-than-half-of-the-worlds-population-is-on-social-media

वहीं, हर सेकेंड करीब 5 से ज्यादा नये यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हो रहे हैं। यूजर्स बढ़ने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन औसत समय बिताने वाले यूजर्स की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।

488 करोड़ एक्टिव यूजर्स
Kepios की डिजिटल एडवाइजरी रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय दुनिया में सोशल मीडिया के 4.88 बिलियन यानी करीब 488 करोड़ एक्टिव यूजर्स हो गये हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स का अनुपात क्षेत्र के हिसाब से अलग हैं। अफ्रीकी देशों में जहां सोशल मीडिया यूजर्स का अनुपात बेहद कम है, जबकि भारत में इसका अनुपात सबसे ज्यादा है। ईस्ट अफ्रीका और सेंट्रल अफ्रीका के हर 11 में से केवल एक व्यक्ति ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। वहीं, भारत में हर 3 में से एक लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। ग्लोबल डिजिटल ओवरव्यू के मुताबिक, दुनिया के हर 10 में से 9 इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के पास सोशल मीडिया अकाउंट है। हालांकि, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की एक उम्र निर्धारित की गई है, जो 13 साल या इससे अधिक है।

हर दिन बिता रहे 2 घंटे से ज्यादा समय
इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक एक्टिव यूजर्स औसतन हर दिन करीब 2 घंटे 26 मिनट समय सोशल मीडिया पर बिताते है। एक आम इंसान दिन में औसतन 7 से 8 घंटे तक सोता है। ऐसे में वह अपने कुल वर्किंग टाइम में से करीब 15 प्रतिशत समय सोशल मीडिया को देता है। हर दिन सभी यूजर्स कुल मिलाकर करीब 12 बिलियन घंटे यानी 1200 करोड़ घंटे का समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खर्च हो रहा है। ब्राजील के लोग हर दिन औसतन 3 घंटा 49 मिनट समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं, जबकि जापान के लोग हर दिन 1 घंटे से भी कम समय सोशल मीडिया पर बिता रहे है।

इन 15 प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा यूजर्स
डेटा पोर्टल वेबसाइट के मुताबिक, 15 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जिन पर कम से कम 400 मिलियन यानी 40 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। सबसे ज्यादा यूजर्स मेटा के प्लेटफार्म फेसबुक पर हैं, जिसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.989 बिलियन यानी करीब 298 करोड़ है। दूसरे नंबर पर गूगल का सोशल मीडिया वीडियो अपलोडिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब आता है। इस प्लेटफॉर्म पर 2.527 बिलियन यानी 257 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। तीसरे नंबर पर मेटा के व्हाट्सऐप का नंबर आता है। इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर करीब 2 बिलियन यानी 200 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स शामिल हैं। वहीं, मेटा के एक और प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी 2 बिलियन यानी करीब 200 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। चीनी इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वीचैट पांचवे नंबर पर आता है। इस प्लेटफॉर्म पर करीब 1.319 बिलियन यानी 132 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

इस कड़ी में अगला नंबर टिक-टॉक का आता है। इस चीनी वीडियो प्लेटफॉर्म पर 1.081 बिलियन यानी करीब 108 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इसके बाद मेटा के ही फेसबुक मैसेंजर का नंबर आता है। इस प्लेटफॉर्म पर 1.033 बिलियन यानी करीब 103 करोड़ मथली एक्टिव यूजर्स हैं। आठवे नंबर पर स्नैपचैट काबिज है, जिसके 750 मिलियन यानी 75 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। चीनी प्लेटफॉर्म डोयिन (Douyin) 9वें नंबर पर काबिज है। इस प्लेटफॉर्म पर 730 मिलियन यानी करीब 73 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। 10वें नंबर पर टेलीग्राम का नंबर आता है, जिसके 700 मिलियन यानी करीब 70 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

एक और चीनी प्लेटफॉर्म क्वाईशो (Kuaishow) 11वें नंबर पर है, जिसके 654 मिलियन यानी करीब 65.4 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। चीनी ऐप क्यूक्यू 12वें नंबर पर शामिल है, जिसके 597 मिलियन यानी करीब 59.7 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, वीबो (Weibo) पर 593 मिलियन यानी 59.3 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। 14वें नंबर पर एलन मस्क के ट्विटर का नंबर आता है, जिसके 564 मिलियन यानी करीब 56.4 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। पिनटरेस्ट 15वें नंबर पर है, जिसके 463 मिलियन यानी करीब 46.3 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+