बाढ़ से मचा हाहाकार, इलाहाबाद और वाराणसी में स्कूल रहेंगे बंद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ़ की विनाश लीला थमने का नाम नहीं ले रही है।

कहीं नाव में बच्चे का जन्म हो रहा है तो कहीं सैकड़ों घर बह जा रहे हैं। बता दें कि कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण जहां नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है जिसके चलते लोगों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी बिहार मिलाकर 10 और मौतें चुकी हैं साथ ही दोनों प्रदेश के करीब 45 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ की विनाश लीला

बाढ़ की विनाश लीला

उत्तर प्रदेश में 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं साथ ही बुधवार को प्रदेश में बाढ़ से 2 और मौतें भी हुई हैं। ( सभी फोटो सुधांशु केसरवानी)

इलाहाबाद में खतरे का निशान पार

इलाहाबाद में खतरे का निशान पार

इलाहाबाद में जहां गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो वहीं मिर्जापुर, वाराणसी और गाजीपुर में गंगा लाल निशान से ऊपर बह रही है।

यमुना भी दिखा रही रौद्र रूप

यमुना भी दिखा रही रौद्र रूप

साथ ही यमुना भी जालौन, हमीरपुर, इलाहाबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां 987 गांवों के 8.7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बंद रहेंगे स्कूल

बंद रहेंगे स्कूल

इलाहाबाद में सरकारी आदेश के बाद 27 अगस्त तक के लिए स्कूल बंद रहेंगे। वाराणसी में भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

16 लाख लोग प्रभावित

16 लाख लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी पूर्वांचल में बाढ़ से 16 लाख लोग प्रभावित है।

बह गए 135 घर

बह गए 135 घर

पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा में कटाव के चलते 135 घर बह गए हैं साथ ही 20 गांव जलमग्न हो गए हैं।

सड़कों पर पड़ा प्रभाव

सड़कों पर पड़ा प्रभाव

यहां गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है। बाढ़ के चलते सड़कों पर भी प्रभाव पड़ा है।

23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

बताया जा रहा है कि यहां गंगा खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां के कालीचक में 2 वर्षीय बच्चा बाढ़ मे बह गया।

बिहार में 7 और लोगों की मौत

बिहार में 7 और लोगों की मौत

बात बिहार की करें तो यहां सात और लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ 29.71 लाख के करीब पहुंच चुकी है। 7 मौतों के बाद बिहार में बाढ़ के कारण मौतों की संख्या 127 हो गई है

4 जिलों में खतरे के निशान से ऊपर गंगा

4 जिलों में खतरे के निशान से ऊपर गंगा

बिहार के 4 जिलों के 7 स्थानों पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। साथ ही सोन नदी में भी काफी उफान है। बताया गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए 778 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं और 5,99,606 लोग इसमें मौजूदा वक्त में रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+