तो इस कारण बीवीयों को याद रहता है दुनियाभर के लोगों का जन्मदिन
न्यूयार्क। अक्सर देखा जाता है कि पत्नियों को पूरे परिवार वालों की जन्मतिथि और शादी की सालगिरह याद रहती है तो वहीं पतिदेव को बामुश्किल अपनी बीवी का बर्थडे या एनिवर्सरी याद रह पाता है, जिसके कारण अक्सर घरों में मीठी नोंक-झोंक हो जाती है।
तो इसके पीछे का कारण अब लोगों के सामने आया है, दरअसल एक शोध में खुलासा हुआ है कि महिला और पुरूष की संरचना का निर्माण ही इस तरह से हुआ कि महिलाओं की पुरूषों की अपेक्षा याद्दश्त अच्छी होती है।
यह शोध अमेरिका के पेंसिलवेनिया विद्यालय की पेपेरमन स्कूल ऑफ मेडिसीन की एसोसिएट प्रोफेसर और वरिष्ठ शोध लेखक रागिनी वर्मा और उनकी टीम ने किया है जिसके मुताबिक महिलाओं के दिमाग की मेमोरी पावर पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होती है।
मर्दों में सीखने की इच्छा प्रबल होती है
तो वहीं मर्दों में सीखने की इच्छा प्रबल होती है इस कारण महिलाओं की अपेक्षा उनमें लर्निंग पावर ज्यादा अच्छी होती है। इस शोध को फिलोसोफिकल ट्रांजैक्सन ऑफ रॉयल सोसाइटी बी में प्रकाशित किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications