चेहरे के बालों से छुटकारा दिलाएगा मसूर दाल फेसपैक, इस रेसिपी से घर पर करें तैयार

नई दिल्ली, 25 मई। चेहरा आपकी पहचान है। यही वजह है कि आप अपने चेहरे का सबसे ज्यादा ख्याल रखती है। लेकिन कई बार आप पाती हैं कि चेहरे पर हल्के बाल हैं जो नजर आने लगे हैं। ऐसे में आपको हमेशा इन बालों को हटाने के लिए ध्यान देना पड़ता है क्योंकि आपकी जरा सी देरी आपको दोस्तों के बीच शर्मिंदगी की वजह बन सकती है। खासतौर पर लॉकडाउन के समय में जब पॉर्लर तक जाना मुश्किल हो रहा है तो ये समस्या और बढ़ रही है। लेकिन अगर आपके भी फेसियल हेयर बढ़ रहे हैं जो टेंशन मत लीजिए। हम आसान सा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे चेहरे के बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

facemask

चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए मसूर की दाल से बना फेसपैक सबसे आसान तरीका है। मसूर की दाल सिर्फ चेहरे से बालों को कम करने के ही काम नहीं आती है बल्कि चेहरे पर पिंपल और काले धब्बों को मिटाने में भी मदद करता है।

जरूरी सामग्री
तो चेहरे से इन बालों को हटाने के लिए मसूर दाल से बने फेसपैक का इस्तेमाल कीजिए और अपने चेहरे पर ग्लो लाने वाले फर्क को महसूस कीजिए। इस फेसपैक को बनाने के लिए रेसिपी को जान लीजिए। इसके लिए सबसे पहले सामग्री जान लीजिए।

सबसे पहले 100 ग्राम मसूर की दाल लें। इसमें 20 ग्राम चंदन की लकड़ी का पाउडर अलग निकाल कर रखे लें। एक संतरे का छिलका ले लें। एक कटोरी दूध लें।

ऐसे करें तैयार
मसूर की दाल, चंदन पाउडर और संतरे के छिलके को दूध में डाल दें। इसे थोडी देर बाद ग्राइंडर में डालकर अच्छे से पीसकर इसका एक अच्छा पेस्ट बना लें। अब आपका फेसपैक तैयार है। इसे रोजाना लगाएं और सूख जाने पर धो लें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा और त्वचा भी साफ नजर आएगी। तो बस बताई गई सामग्री उठाइए और झट से तैयार कर लीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+