तो इसलिए मंदिरा बेदी कहलाती हैं बेहद हॉट, गर्भावस्था की तस्वीर ने खोले कई राज
मंदिरा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक तरफ उनकी गर्भवती होने की तस्वीर है तो दूसरी ओर वर्तमान मंदिरा हैं।
नई दिल्ली। मशहूर टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी उन तारिकाओं में शामिल हैं जिन पर उम्र हावी नहीं बल्कि अपनी फिटनेस की वजह से वो आज भी कमसिन बालाओं को टक्कर देती हैं।
फिलहाल डेली सोप और क्रिकेट से दूर मंदिरा इस वक्त बहुत सारे बिजनेस प्रोजेक्ट में बिजी हैं लेकिन आज उनकी चर्चा उनके काम को लेकर नहीं बल्कि उनकी एक तस्वीर को लेकर हो रही है।

अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग
दरअसल मंदिरा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक तरफ उनकी गर्भवती होने की तस्वीर है तो दूसरी ओर वर्तमान मंदिरा हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मंदिरा ने लिखा- पेट में मेरे वीर के साथ... और बाद में मम्मी बनने के बाद। जाहिर है कि मंदिरा एक फिटनेस आईकॉन हैं और अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं।
फोटो ने खोला राज
फोटो को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि अपने सेक्सी और हॉट लुक के लिए मंदिरा ने अपनी फिटनेस पर कितनी ज्यादा मेहनत की है, क्योंकि 40 का आंकड़ा पार कर चुकी किसी भी महिला के लिए ये इतना आसान नहीं, ऊपर से वो महिला अगर मां भी बन चुकी हो तब।

6 साल पहले बेटे वीर को जन्म दिया
मालूम हो कि मंदिरा से आज से 6 साल पहले बेटे वीर को जन्म दिया था। मंदिरा और राज कौशल की शादी के 11 साल बाद वीर का जन्म हुआ था। हाल ही में राज कौशल की एक भावुक फेसबुक पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो एक बच्ची को गोद लेना चाहते हैं ताकि उनका परिवार पूरा हो सके।

जाना पहचाना नाम
गौरतलब है कि टीवी की 'शांति' के नाम से विख्यात मंदिरा आज एक जाना पहचाना नाम है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी। उसके बाद वो कुछ फिल्मों में भी नजर आयी लेकिन बात नहीं बनीं सो मंदिरा ने अपनी छवि बदली और पहली क्रिकेट की महिला होस्ट बनीं जिसके बाद वो कामयाबी के शिखर पर पहुंच गई।

फिल्मकार राज कौशल से शादी
14 फरवरी 1999 में मंदिरा ने फिल्मकार राज कौशल से शादी कर ली। 27 जनवरी 2011 को इस युगल जोड़े ने सार्वजिनक किया कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications