Video- खुले आसमान के नीचे 300 अंडे की करी बनाने का वीडियो वायरल
300 से अधिक अंडों की करी खुले आसमान के नीचे बनाने का वीडियो हुआ वायरल, देखिए लोगों ने क्या क्या लिख डाला कमेंट में
नई दिल्ली। खाने के शौकीन क्या-क्या नहीं बनाते और खाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी 300 अंडे एक साथ बनाता है और उसे खाता है। इस वीडियो को देखने वालों की संख्या 19 लाख के पार हो चुकी है।

वीडियो दक्षिण भारत का है जिसे विलेज फूड फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल ने साझा किया है। इसमें एक व्यक्ति खुले मैदान में अंडे की करी बनाता है, इसे बनाने की विधि बेहद ही साधारण है, लेकिन जिस तरह से इतनी अधिक संख्या में अंडों का इस्तेमाल किया गया है वह चर्चा का विषय बन गया है।
Video- इस वीडियो को देखकर टॉम क्रूज, जेम्स बांड का एक्शन भूल जाएंगे
वीडियो को देखने वालों ने कई तरह के लोगों ने कमेंट किया है, कुछ लिखते हैं कि यह एक परिवार के लिए बनाया गया था या पूरे गांव के लिए, कुछ ने तो यह तक लिखा है कि यह आदमी ऐसे खा रहा है जैसे उसे कई दिनों से खाना नहीं मिला हो।
बहरहाल आप भी देखिए इस वीडियो को कैसे एक साथ 300 से अधिक अंडें की करी तैयार की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications