जानिए क्या होता है 'लव हार्मोन'...जिससे कुछ-कुछ होता है..
लंदन। जी हां साथियों..'लव हार्मोन' नाम की चीज इंसान के शरीर के अंदर ही होती है जो कि उसे बताती है कि किसी को देखकर उसे कब कुछ-कुछ हुआ। दरअसल ऑक्सीटोसिन को ही .'लव हार्मोन' की संज्ञा दी जाती है।
जिसके चलते नार्मल इंसान तो क्या दर्द और डिप्रेशन से भरे मरीजों को भी महिलाओं के प्रति सॉफ्टनेस पैदा हो जाती है। यह कहना हमारा नहीं है बल्कि लंदन विवि के शोधकर्ताओं का है, जिनका कहना है कि 'लव हार्मोन' कहे जाने वाले ऑक्सीटोसिन को अगर स्ट्रोक वाले मरीज या डिप्रेशन से भरे मरीज को इंजेक्शन के जरिये दिया जाये तो उसके स्वभाव में परिवर्तन होता है खास तौर पर महिलाओं के प्रति।
क्योंकि अक्सर तनावग्रस्त व्यक्तियों का व्यवहार अपनी पत्नी या महिला साथियों के प्रति काफी चिड़चिड़ा और उदासीन होता है जिसके कारण रिलेशनशिप खराब होता है इस कारण शोधकर्ताओं ने 'लव हार्मोन' कहे जाने वाले ऑक्सीटोसिन को देने की बात कही है अपने शोध में। इस तरह हार्मोनल इंजेक्शन इंसान को कोई शारीरिक कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications