शहरी जीवन में क्यों बढ़ रहे हैं लिव-इन रिलेशन, क्या है वजह?

अगर आप किसी के साथ 24 घंटे रहते हैं, तो आप उस इंसान के बारे में हर चीज जान लेते हैं, जबकि शादी में ऐसा नहीं होता है।

नई दिल्ली। आजकल बड़े शहरों में रहने वालों के बीच में एक रिलेशन बहुत तेजी से डेवलप हो गया है और वो है लिव इन रिलेशन, इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोगों को अब इस रिश्ते को स्वीकारने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

लेकिन आखिर क्या है वो कारण जिसकी वजह से यह रिलेशन तेजी से फलीभूत हो रहा है इस बात को जानने के लिए हाल ही में एक सर्वे किया गया है, जिसमें कुछ बातें निकलकर सामने आयी हैं।

फाइनेंशियली टेंशन फ्री

फाइनेंशियली टेंशन फ्री

लिव इन पार्टनर को अपने साथी का खर्च नहीं उठाना पड़ता है, कमरे के बेड से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में दोनों 50-50 भागीदार होते हैं जो कि युवाओं को काफी भाता है इसी कारण दोनों शादी के बजाय लिव इन पार्टनर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

जिम्मेदारियों का बोझ नहीं

जिम्मेदारियों का बोझ नहीं

लिव इन में रहने वालों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। जबकि शादी के बाद सीधे तौर पर पति के ऊपर पत्नी की जिम्मेदारी आ जाती है।

समझने का मौका

समझने का मौका

अगर आप किसी के साथ 24 घंटे रहते हैं, तो आप उस इंसान के बारे में हर चीज जान लेते हैं, जबकि शादी में ऐसा नहीं होता है।अगर आप का मन आपके साथी के साथ बैठा तो ठीक नहीं तो आप अपने रस्ते और हम अपने।

पूरी आजादी

पूरी आजादी

लिव इन रिलेशन में इंसान को पूरी आजादी देती है इसलिए रिलेशनशिप के बाद भी कपल अपनी लाइफ जी सकते हैं अपने तरीकों से जबकि शादी के बाद यह स्थिति हमेशा नहीं रहती है।

 अकेले भी नहीं साथ भी नहीं

अकेले भी नहीं साथ भी नहीं

जिंदगी के इस दौर में व्यक्ति को लिव इन के रूप में एक साथी मिल जाता है जो उसके अकेला नहीं रहने देता है और उन पर शादी और रस्मों के बंधन में बंधा नहीं होता है इसलिए दोनों साथ होकर भी अकेले-अकेले रहते हैं, यह भी एक बड़ा कारण हैं मैट्रों लाइफ में लिव इन रिलेशन के बढ़ने का।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+