तलाक का केस लेकर पहुंची महिला, वकील ने केस लड़ने के बदले रखी गंदी फरमाइश
महिला ने वकील पर लगाया यौन शोषण का आरोप
नई दिल्ली। अमेरिका के कई जाने-माने अभिनेताओं और दूसरी सेलेब्रिटी के लिए केस लड़ चुके मशहूर वकील मार्क कैप्लन पर यौन शोषण का आरोल लगा है। तलाक के लिए पहुंची महिला का कहना है कि केस के बदले मार्क ने सेक्स की मांग की।


गर्दन पर किस की
मार्क पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली कैथी का कहना है कि केस के दौरान लगातार उनका यौन शोषण हुआ। कैथी का कहना है कि मार्क ने उसको किस किया और उसके ब्रेस्ट को दबाया।

अंधेरे में खींचा
कैथी ने बताया कि लगातार उसके साथ खराब बर्ताव किया गया। उन्होंने बताया कि घर लौटते हुए मार्क ने उसे अंधेरे में खींचा और किस की। ऐसे करने से रोकने पर उसने कहा कि ये सब उसके केस के लिए नई ताकत देगा।

कई मशहूर हस्तियों की कर चुके पैरवी
मार्क एक जाने माने वकील हैं। वो अभिनेता स्टीफन कोलिन्स और केविन फेडरलाइन के लिए भी केस लड़ चुके हैं। मशहूर वकील पर इस तरह का मामला चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications