जब लता की आवाज सुनकर रो पड़े नेहरू और भावुक हुए पीएम मोदी...
नई दिल्ली। आज भारतकोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिन हैं। मां सरस्वती की पुत्री और स्वरों की महारानी लता मंगेशकर केवल एक गायिका नहीं बल्कि देश के तमाम लोगों की प्रेरणास्त्रोत हैं, जिन्होंने लोगों को सिखाया है कि हर सफलता को पाने के लिए कठिन तपस्या और साधना की जरूरत होती है।

उन्होंने अपनी आवाज के जरिए देश के वीर जवानों के जज्बातों को भी बखूबी बयां किया है। तभी तो उनके गाये अमर गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' को सुनकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के भी आंखों से अश्रुधारा बह निकली थी।
गौरतलब है कि स्वर कोकिला ने 27 जनवरी, 1963 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में उन वीर शहीदों की याद में यह गीत गाया था जिसे कलम बद्ध किया था कवि प्रदीप ने, जिसे सुनकर नेहरू रो पड़े थे। यही नहीं जब साल 27 जनवरी 2014 में जब इस गीत की स्वर्ण जयंती मनाई गई तो वहां पीएम मोदी भी लता जी के मुंह से इस गीत को सुनकर भाव-विभोर हो गए थे।

तब मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने थे, उस समय लता ने मंच से मोदी के लिए भाई शब्द का प्रयोग किया था और कहा था कि वो ऊपर वाले की शुक्रगुजार हैं, जिनके कारण उन्हें मोदी जी से मिलने का मौका मिला, उनमें पीएम बनने के सारे गुण मौजूद हैं।

इस पर मोदी ने लता मंगेशकर को हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हुए कहा था कि आप देश की भारत रत्न हैं और आपके कंठ से निकलने वाली ध्वनि को मां सरस्वती ने स्वंय वरदान दिया है। ये सिर्फ गीत नहीं बल्कि देश के वीर सपूतों की अमर कथा है जिसे केवल आप वर्णित कर सकती हैं, आप पर पूरे देश को गर्व है।
-
LPG Crisis: 'घबराने की जरूरत नहीं, COVID संकट की तरह हम इससे निपटेंगे', PM मोदी ने क्या-क्या कहा? -
LPG Crisis के बीच सरकार ने 40,000 KL केरोसिन क्यों दिया? क्या है पीछे का कारण और इंपैक्ट? Explainer -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
रैपर बादशाह होंगे अरेस्ट? जब्त होगा पासपोर्ट? 'टटीरी' गाने को लेकर बड़ा विवाद, अब क्या होगा रैपर के साथ? -
Border 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देखें 'बॉर्डर 2'? अब घर बैठे लें सनी देओल की फिल्म का मजा -
सड़क पर Gas Cylinder बेच रहे ये फेमस एक्टर? बोले- बॉलीवुड से ज्यादा होगी कमाई, क्या सच में हुई LPG की किल्लत? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
क्या मोनालिसा के प्यार में डूब रहे थे Pawan Singh? अफेयर को लेकर सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई -
कौन हैं अश्विनी कौल, जिनके प्यार में पागल थीं Bumrah की पत्नी Sanjana Ganesan? खूब चला अफेयर और फिर जो हुआ -
करोड़ों के मालिक हैं गौरव कपूर, पत्नी कृतिका कामरा के पास भी है बेशुमार दौलत, कौन है ज्यादा अमीर? -
एलिमनी ठुकराने वाली हंसिका मोटवानी जिएंगी लग्जरी लाइफ, कहां से होती है कमाई? -
संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और बहन मंधिरा कपूर के मानहानि केस में कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश












Click it and Unblock the Notifications