जानिए महबूबा मुफ्ती की तरह किन राज्यों में हैं महिला सीएम
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को राजभवन में जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक नया इतिहास लिखा। खूबसूरती के राज्य यानी जम्मू-कश्मीर की वो पहली महिला सीएम हैं। यही नहीं वो भारत के किसी राज्य की पहली मुस्लिम महिला सीएम हैं।
क्यों लाइम-लाइट से दूर रहती है मुफ्ती की किडनैप होने वाली बेटी रूबिया?
परिचय
महबूबा मुफ़्ती का जन्म 22 मई 1959, बिजबिहारा में हुआ था। वो जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है।
महबूबा के अलावा इस समय देश के चार और राज्य हैं जहां महिलाएं सीएम पद संभाल रही हैं, इस बात को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

ममता बैनर्जी
ममता बैनर्जी इस समय तृणमूल कांग्रेस की नेता हैं और पश्चिम बंगाल की सीएम हैं। बेहद ही तेज-तर्रार नेता के रूप में विख्यात ममता राज्य की पहली महिला सीएम हैं।

जे.जयललिता
फिल्मी अभिनेत्री से राजनेता बनीं जे.जयललिता इस समय तमिलनाडु की सीएम हैं। विवादों में रहने वाली जयललिता राज्य की लोकप्रिय नेताओं में शूमार हैं।

वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे इस समय राजस्थान की सीएम हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली ये बीजेपी नेता राज्य की पहली महिला सीएम हैं।

आनंदी बेन पटेल
आनंदी बेन पटेल इस समय गुजरात की सीएम हैं और वो भी राज्य की पहली महिला सीएम हैं।

महबूबा मुफ्ती
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को राजभवन में जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक नया इतिहास लिखा। खूबसूरती के राज्य यानी जम्मू-कश्मीर की वो महिला सीएम हैं। यही नहीं वो भारत के किसी राज्य की पहली महिला सीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications