बाहुबली-2 के बाद बाहुबली-3 को लेकर फिल्म के रायटर का बड़ा ऐलान
बाहुबली और बाहुबली की पटकथा लिखने वाले विजेंद्र का कहना है कि बाहुबली-3 के बनाने का कोई इरादा नहीं है।
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी बाहुबली के तीसरे भाग को लेकर फिल्म के लेखत केवी विजेंद्र ने बड़ा ऐलान किया है। बाहुबली और बाहुबली की पटकथा लिखने वाले विजेंद्र का कहना है कि बाहुबली-3 के बनाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म का तीसरा भाग नहीं बनाया जाएगा।
क्यों है तीसरे भाग की चर्चा
फिल्म के दूसरे भाग के आखिर में में भी एक नन्हें बच्चे का सवाल सुनाई पड़ा, जिसमें वह अपने दादा से पूछ रहा था कि आने वाले समय में महेंद्र बाहुबली के बच्चे ही राजा बनेंगे. इसके बाद कहा जा रहा है कि फिल्म का तीसरा भाग भी आ सकता है लेकिन फिल्म के लेखक ने इससे इंकार कर दिया है।
बाहुबली ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे, तो अब बाहुबली के सामने कमाई के सारे रिकॉर्ड बोने को गए हैं। फिल्म की कमाई 1000 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications