...तो इसलिए शादी के बाद दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं मर्द

दूसरी महिला के प्रति उसका ये आकर्षण उसके शादी के टूटने की वजह बन जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर क्यों एक मर्द दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित होता है।

नई दिल्ली। शादी पति-पत्नी के बीच विश्वास का बंधन होता है, लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि समय के साथ ये बंधन कमजोर पड़ने लगता है। पति-पत्नी के बीच का विश्वास धोखे में बदलने लगता है। पति अपनी पत्नी के बजाए किसी और के तरफ आकर्षित होने लगता है। दूसरी महिला के प्रति उसका ये आकर्षण उसके शादी के टूटने की वजह बन जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर क्यों एक मर्द दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित होता है। अगर नहीं तो यहां जानिए शादी के बाद आखिर एक मर्द क्यों एक्ट्रा अफेयर करता है।

 रिश्ते के प्रति दिलचस्पी में कमी

रिश्ते के प्रति दिलचस्पी में कमी

शादी के कुछ साल बीत जाने के बाद पुरूषों का अपने पत्नी के प्रति आकर्षण कम हो जाता है। पत्नी के साथ उसका व्यवहार बदलने लगता है। उसके प्रति प्यार कम होने लगता है। ऐसे में उसका झुकाव दूसरी महिला की तरफ तेजी से होने लगता है। रोजाना की जिंदगी से उसे बोरियत होने लगती है और कुछ नया करने की कोशिश में वो दूसरी महिला के प्रति आकर्षित हो जाता है।

 पारिवारिक द्वेष

पारिवारिक द्वेष


कई बार शादी-शुदा जिंदगी का तनाव मर्दों को एक्ट्रा मेरिटल अफेयर की ओर धकेलता है। मर्द अपनी शादी से नाखुश होकर दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित होने लगता है। पति-पत्नी के बीच की आपसी लड़ाई के कारण वे अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बना लेते हैं, जो आखिरकार उसकी शादी की टूटने की वजह बन जाता है।

 वक्त नहीं मिल पाना

वक्त नहीं मिल पाना

शादी के शुरूआत में सब कुछ ठीक रहता है, लेकिन जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बढ़ती है शादीशुदा जिंदगी में तनाव भी बढ़ता जाता है। पत्नी घर के कामों और बच्चों में ज्यादा व्यस्त हो जाती है जिस वजह से वह अपने पति को समय नहीं दे पाती। ऐसे में मर्द को जैसे ही बाहर की किसी महिला से तव्वजो मिलने लगता है वो उसके प्रति आकर्षित हो जाता है।

 साथ में अधिक वक्त बिताना

साथ में अधिक वक्त बिताना


ऑफिस में काम के दौरान मर्द रोजाना 8-9 घंटे वहां बिताते है। ऐसे में एक साथ 8-9 घंटे बिताने की वजह से वो अपनी महिला साथी की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ज्यादा देर साथ रहने की वजह से उन्हें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लग जाता है और दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+