विवाद नहीं जीवन है योग, जाने सूर्य नमस्कार के 10 फायदे

नई दिल्ली। योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किये जाने के बाद मोदी सरकार 21 जून को ऐतिहासिक दिन बनाने की तैयारी में जुटी है। देशभर में कई जगह सामूहिक योग करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

लेकिन इन सब के बीच योग को लेकर काफी विवाद भी उठ खड़ा हुआ है। मुस्लिम धर्म के कई धर्मगुरुओं ने इसे धार्मिक करार देते हुए इसके बहिष्कार का ऐलान किया है। इस बहिष्कार की मुख्य वजह सूर्य नमस्कार है। लेकिन आपको योग को धर्म से अलग रखकर इसके लाभ पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस सूर्य नमस्कार पर इतना विवाद है आपको उसके फायदों के बारे में जानना चाहिए।

जानिये सूर्य नमस्कार के 10 फायदे

 वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने में मददगार

यूं तो योग करने से शरीर की सभी मांसपेशियों को लाभ पहुंचता है लेकिन वजन कम करने में यह काफी मददगार होता है। यह थॉयराइट को कंट्रोल करने में मदद करता है।

 शरीर का संतुलन बरकार रहता है

शरीर का संतुलन बरकार रहता है

सूर्य नमस्कार से शरीर के संतुलन को बरकार रखने में मदद मिलती है। लेकिन सूर्य की रोशनी में इसे करने में शरीर के गलत तरीके से बैठने और लेटने से दर्द में भी निजात मिलती है।

हाजमे को दुरुस्त रखता है

हाजमे को दुरुस्त रखता है

सूर्य नमस्कार का सबसे बड़ा फायदा है कि यह हाजमें को मजबूत करता है। बदहजमी से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी निजात सूर्य नमस्कार से मिलती है।

हड्डियों को मजबूत करता है

हड्डियों को मजबूत करता है

सुबह जल्दी जगकर सूर्य की रोशनी में सूर्य नमस्कार करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। सूर्य से आपको विटामिन डी मिलता है जोकि हड्डियों के लिए काफी लाभदायक है।

तनाव से मुक्ति मिलती है

तनाव से मुक्ति मिलती है

शरीर की हर मांसपेशी को राहत दिलाने के अलावा सूर्य नमस्कार से आपको मानसिक शांति भी सूर्य नमस्कार से मिलती है।

 आंतों के लिए भी काफी असरकारक

आंतों के लिए भी काफी असरकारक

सूर्य नमस्कार के दौरान शरीर को खींचने से आपकी आंतों को काफी फायदा मिलता है और बदहजमी जैसी समस्या से निजात मिलती है।

नींद नहीं आने की बीमारी से मुक्ति मिलती है

नींद नहीं आने की बीमारी से मुक्ति मिलती है

अक्सर युवाओं में नींद नहीं आने की शिकायत होती है। लेकिन सूर्य नमस्कार आपको नींद नहीं आने की बीमारी को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

 रक्त संचार को सही करता है

रक्त संचार को सही करता है

सूर्य नमस्कार के दौरान आपके शरीर की सभी मांसपेशियों में खिचाव आता है जिससे रक्त संचार तेज होता है जोकि आपको उर्जा देने में काफी मदद करता है।

 मासिक धर्म भी सही रहता है

मासिक धर्म भी सही रहता है

कई युवतियों को मासिक धर्म का सही समय पर नहीं आने की शिकायत होती है। लेकिन सूर्य नमस्कार आपको इस समस्या से निजात दिला सकती है।

 चेहरे की कांति वापस आती है

चेहरे की कांति वापस आती है

शरीर का रक्त संचार बेहतर रहने से आपकी आंते बेहतर तरीके से काम करती हैं जोकि आपकी शरीर की त्वचा को नयी जान देती है। ऐसे में आपके चेहरे पर झुर्रियों सहित कई समस्याओं से निजात मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+