मिलिये मैगी को मौत के दरवाजे तक पहुंचाने वाले अजीनोमोटो से

बैंगलुरू। एक बार फिर से मैगी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुद को बेगुनाह साबित करने का मौका देकर उस पर से बैन हटा लिया है, अब सैंपल टेस्ट के आधार पर मैगी का भविष्य निर्धारित होगा, अब मैगी इस सैंपल टेस्ट में पास होती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त बतायेगा।

मैगी को मिला एक चांस

मैगी तो एक उदाहरण है जो लोगों के सामने आ गया लेकिन उन चीजों का क्या जिनका हम धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं और ना चाहते हुए खुद के विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं खाने-पीने की चीजों में तेजी और बेफिक्री से प्रयोग हो रहे अजीनोमोटो की।

सफेद रंग का मीठा जहर

  • सफेद रंग का चमकीला सा दिखने वाला मोनोसोडि़यम ग्लूटामेट (MSG) यानी अजीनोमोटो, एक सोडियम साल्ट है।
  • यह चाइनिज नूडल्स और सूप जैसे स्वादिष्ट चीजों में बहुुतायत में प्रयोग होता है क्योंकि यह एक मसाले के रूप में उनमें इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके अलावा हर डब्बा बंद खाने में इसका प्रयोग होता है।

जिससे साइड इफेक्टस आपको निम्न रूप में दिखायी देते हैं

  • सिर दर्द, पसीना आना और चक्कर आने जैसी खतरनाक बीमारी आपको अजीनोमोटो से हो सकती है।
  • यह स्वाद तो देता है लेकिन आपके दिमाग को भी नुकसान कर सकता है।
  • इसको खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • चेहरे की सूजन और त्वचा में खिंचाव महसूस होना इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
  • इसका ज्यादा प्रयोग से धीरे धीरे सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और आलस भी पैदा कर सकता है।
  • इससे सर्दी-जुखाम और थकान भी महसूस होती है।

आईये स्लाइडों के जरिये आपको बताते हैं कि किन-किन चीजों में बहुतायत में पाया जाता है MSG

रेडी टू ईट पैकटों में

रेडी टू ईट पैकटों में

जो भोजन रेडी टू ईट पैकटों में मिलता है उसमें MSG पाया जाता है।

डिहाईड्रेटड सूप

डिहाईड्रेटड सूप

डिहाईड्रेटड सूप में यह काफी मात्रा में पाया जाता है जिसे कि ब्लड प्रेशर पेंशट को तो इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ और घट जाता है।

डिहाईड्रेटड ग्रेवी पैकेट

डिहाईड्रेटड ग्रेवी पैकेट

डिहाईड्रेटड ग्रेवी पैकेट यह काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे व्यक्तियों को माइग्रेन होने की समस्या भी हो सकती है।

नूडल्स

नूडल्स

नूडल्स में अजीनोमोटो एक मसाले के तौर पर प्रयोग होता है जो कि बच्चों के लिए बेहद हानिकारक होता है, बच्चे भी इसकी वजह से माइग्रेन जैसे रोग के शिकार होते हैं।

पैकट मछली में

पैकट मछली में

पैकट मछली के टुकड़ो में भी अजीनोमोटो पाया जाता है जो सेहत के लिए ठीक नहीं है, गर्भवती स्त्रियों को भी इसके प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से बच्चा मनोरोगी पैदा हो सकता है।

सॉस

सॉस

हर तरह के कैचप और सॉस में MSG पाया जाता है जो बच्चों के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है।

आलू के चिप्स

आलू के चिप्स

बाहर मिलने वाले आलू के चिप्स में भी यह मसाले के तौर पर प्रयोग होता है जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं, कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि एमएसजी युक्त डाइट बच्चों में मोटापे की समस्या का एक कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+