जानें बैंक में कैश डिपॉजिट पर कितना देना होगा आपको टैक्स ?
बैंक में कैश जमा करने जा रहे हैं तो जान लें कितना देना होगा टैक्स।
नई दिल्ली। अगर आप अपने पुराने नोट बैंक में जमा करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। सरकार ने पुराने नोटों को बदलने के लिए 50 दिनों की सीमा दी है। साथ ही 2.5 लाख रुपए तक की नकदी जमा राशी पर टैक्स की छूट, लेकिन अगर आपकी जमा राशी 2.5 लाख रुपए से अधिक हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

सरकारी नियम के मुताबिक 2.5 लाख रुपए से अधिक की नकद जमा करने पर आपसे आयकर विभाग पैसे को लेकर सवाल कर सकता है। अगर आपकी आय घोषणा में विसंगति पाई गई तो आपको टैक्स के साथ-साथ 200 प्रतिशत जुर्माना भी भरना होगा। आपको बता दें कि बैंक 2.5 लाख रुपए से अधिक जमा राशी की रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को देगा, जिसे व्यक्ति के घोषित आय से मिलाया जाएगा। अगर इसमें विसंगति पाई गई तो आप सजा के भागीदार बन सकते हैं। ऐसे में हम आज आपको बता दें कि कितने नकद जमा पर आपको कितना टैक्स चुकाना पड़ सकता है?
जानें बैंक अकाउंट में 2.5 लाख रुपए से अधिक जमा करवाने पर क्या होगा?
2.5 लाख रुपए जमा करने पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। 2.5 से 5 लाख रुपए जमा करने पर आपको पहले 2.5 लाख पर कोई टैक्स नहीं देना होगा, लेकिन दूसरे 2.5 लाख रुपए पर 10 फीसदी टैक्स के हिसाब से 25,000 रुपए टैक्स और 200 प्रतिशत जुर्माना के हिसाब से 50,000 रुपए फाइन देना होगा। यानी 5 लाख रुपए जमा करने पर आपको 75,000 रुपए टैक्स के तौर पर चुकाना होगा।
30 दिसंबर के बाद मोदी उठाएंगे एक और बड़ा कदम, जानें क्या?
5 से 10 रुपए जमा करने पर 2.5 लाख रुपए पर 10 फीसदी टैक्स और 5 लाख रुपए पर 20 फीसदी टैक्स के साथ कुल 1,25,000 रुपए टैक्स राशी के साथ 2,50,000 रुपए जुर्माने के तौर पर देना होगा। यानी कुल टैक्स 3,75,000 रुपए देना होगा।
इसी हिसाब से अगर आप 10 से 20 लाख रुपए जमा करते हैं तो आपको 4,25,000 रुपए कुल टैक्स और 8,50,000 रुपए जुर्माने के साथ 12,75,000 रुपए आयकर विभाग को देना होगा।
अग आप 30 लाख रुपए जमा करवाते हैं तो आपको कुल टैक्स के तौर पर 7,25,000 रुपए और कुल 14,50,000 रुपए जुर्माने के साथ कुल 21,75,000 रुपए फाइन के तौर पर भरना होगा। वहीं 40 लाख पर करीब 30,75,000 रुपए का शुद्ध टैक्स भरना होगा।
अगर आप 50 लाख रुपए जमा करवाते हैं तो आपको कुल टैक्स 13,25,000 रुपए और टैक्स पर 200 फीसदी जुर्माना राशी 26,50,000 रुपए के साथ शुद्ध टैक्स 39,75,000 रुपए भरना होगा। वहीं 1 करोड़ की जमा राशी पर आपको कुल टैक्स(जुर्माने के साथ) 84,75,000 रुपए चुकाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications