जानिए उत्‍तर प्रदेश की सिराथू सीट के बारे में खास बातें

कौशांबी। वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

uttar-pradesh-sirathu-kaushambi-seat-14.jpg

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था।

यूं तो राज्‍य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज‍ हम आपको उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जिले के तहत आने वाली सिराथू सीट के बारे में बताते हैं।

विधानसभा सीट-सिराथू
विधानसभा नंबर-251
विजेता-केशव प्रसाद

वर्ष 2012 के नतीजे

विजयी पार्टी-भाजपा
विजयी वोट- 57926
उपविजेता-आनंद मोहन
उपविजेता पार्टी- बसपा
उपविजयी वोट- 48063
अंतर- 9863
मतदाता- 191434
कुल वैध मत- 191433

जिला कौशांबी

उत्‍तर प्रदेश का कौशांबी जिला इलाहाबाद मंडल के तहत आता है और महाजनपुर कस्‍बा इसका जिला मुख्‍यालय है।

इस जिले का वर्णन पुराणों में मिलता है। कहते हैं कि प्राचीन भारत में यह वत्‍स महाजनपद की राजधानी हुआ करता था। इाके अलावा रामायण और महाभारत में भी इसका जिक्र मिलता है।

पुराणों में कहा गया है कि जब हस्तिनापुर गंगा में बह गया तो जन्‍माजय के परपोते इस शहर को छोड़ दिया और फिर वह कौशांबी में आकर रहने लगे।

सम्राट अशोक ने कौशांबी को एक अलग महत्‍व दिया और उन्‍होंने इस शहर का निर्माण भी करवाया था। आज भी यहां पर अशोक स्‍तंभ मौजूद है। वर्तमान में जो कौशांबी शहर है वह चार अप्रैल 1997 को अस्तित्‍व में आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+